राज्यस्तरीय वालीबॉल व बॉक्सिग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल प्रथम

डीएवी पब्लिक स्कूल दाडलाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय बॉलीवाल व बॉक्सिग प्रतियोगिया में डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली की टीम ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करवाया। इस प्रतियोगिता में निखिल ठाकुर को सर्वेश्रेष्ठ खिला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
राज्यस्तरीय वालीबॉल व बॉक्सिग  प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल प्रथम
राज्यस्तरीय वालीबॉल व बॉक्सिग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल प्रथम

जागरण संवाददाता, मनाली : डीएवी पब्लिक स्कूल दाडलाघाट में आयोजित राज्यस्तरीय वालीबॉल व बॉक्सिग प्रतियोगिया में डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली की टीम ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करवाया। इस प्रतियोगिता में निखिल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। बॉक्सिग में डीएवी मनाली के उज्ज्वल बौद्ध ने स्वर्ण पदक, अमन शर्मा और आर्यन शेरपा ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। उज्ज्वल बौद्ध का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। डीएवी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता हैदराबाद में होगी। इसमें प्रदेश से वालीबॉल और बॉक्सिग खेल प्रतियोगिताओं का नेतृत्व डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के खिलाड़ी करेंगे। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने डीएवी परिवार की ओर से विजयी वालीबॉल टीम, बॉक्सिग प्रतिभागियों और खेल शिक्षकों को सराहनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी