कांग्रेस जिलाध्यक्ष हारे जिला परिषद का चुनाव

संवाद सहयोगी कुल्लू कुल्लू जिले में जिला परिषद के परिणाम ने सबको चौंका दिया है। कांग्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM (IST)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हारे जिला परिषद का चुनाव
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हारे जिला परिषद का चुनाव

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू जिले में जिला परिषद के परिणाम ने सबको चौंका दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह चायल वार्ड से चुनाव हार गए हैं। सीपीआइएम के पूर्ण चंद ने उन्हें मात दी है। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रामलाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। बुद्धि सिंह ठाकुर 2003 से 2006 तक जिला परिषद चेयरमैन के पद पर रहे चुके हैं। बंजार खंड में भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी भी धाऊगी सीट को नहीं बचा पाए। यहां आजाद चुनाव लड़ रही पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की बहू एवं पुत्र दानवेंद्र की पत्नी विभा सिंह जीती हैं। भाजपा से कला देवी व कांग्रेस की इंदू पटियाल इस वार्ड से मैदान में थी।

आनी के भाजपा विधायक किशोरी लाल सागर भी चायल वार्ड में पार्टी की लाज नहीं बचा पाए। भाजपा ने बरशौणी वार्ड से खाता खोल दिया यहां से रेखा गुलेरिया ने जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित योवन लता को भी हार देखनी पड़ी। जिला परिषद के 14 वार्डो में 60 प्रत्याशी मैदान में थे। मौहल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सेस राम को भी हार का सामना करना पड़ा। सेस राम भी 2006 से 2011 तक चेयरमैन रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी