मछली के शिकार पर 28,500 रुपये जुर्माना

संवाद सहयोगी गुशैणी मछली के शिकार पर मत्स्य विभाग ट्राउट फार्म हामनी के अधिकारियों ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:41 PM (IST)
मछली के शिकार पर 28,500 रुपये जुर्माना
मछली के शिकार पर 28,500 रुपये जुर्माना

संवाद सहयोगी, गुशैणी : मछली के शिकार पर मत्स्य विभाग ट्राउट फार्म हामनी के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। तीन दिन में 25 लोग मछली का शिकार करते हुए पकड़े गए हैं। विभाग ने 28,500 रुपये जुर्माना वसूला है।

कोरोना काल में लगातार जिला में अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा था। इसमें शिकारी होम स्टे और होटल मालिकों से मिली भगत करके ऐसे कार्य को अंजाम दे रहे थे। इस निरीक्षण में मत्स्य अधिकारी डीसी आर्य के अगवाई में संजीव कौंडल मत्स्य क्षेत्रीय सहायक मंगलौर बीट, अभिषेक मत्स्य क्षेत्रीय सहायक लारजी कार्यालय विजय कुमार मत्स्य जीवी, भोलाराम मत्स्य जीवी, प्रताप चंद्र वाहन चालक हिमप्रभ ने मिलकर लारजी से लेकर बाली चौकी, मंगलौर, तरगाली, बंजार, जिभी, घ्यागी, हिडब, गुशैनी, रोपा, तुग, बटहड़, टिल्ला पुल के इलाके में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मीर चंद, चंद्रमणि, गोपाल, जगदीश चंद्र, लोभ राज, टीकम राम, नैन सिंह, अर्जुन थापा, गोपाल थापा, भगत राम, धर्मेंद्र कुमार, राम सिंह, दिलीप सिंह, उत्तम चंद, गोविद, दीवान चंद, भाग सिंह, धुले सिंह, लालचंद, योगराज, दबे राम, भूप सिंह, सुरेश कुमार को मछली का शिकार करते हुए पकड़ा।

---------------

अवैध रूप से मछली पकड़ने पर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। तीन दिन में 25 लोगों से 28,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

-डीसी आर्य, मत्स्य अधिकारी हामनी।

chat bot
आपका साथी