ब्लाक कांग्रेस ने वृद्धा आश्रम कलाथ में बांटे फल

संवाद सहयोगी मनाली प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी ने अपने सहयोगियों सहित कलाथ वृद्धा आश्रम मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:21 PM (IST)
ब्लाक कांग्रेस ने वृद्धा आश्रम कलाथ में बांटे फल
ब्लाक कांग्रेस ने वृद्धा आश्रम कलाथ में बांटे फल

संवाद सहयोगी, मनाली : प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी ने अपने सहयोगियों सहित कलाथ वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। सभी लोगों ने जूस, फल बांटे। ब्लाक कांग्रेस व शहरी कांग्रेस के सौजन्य से मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं को मास्क, जूस, फल आदि बांटे गए। नेगी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्त्रोत हैं व देश के प्रति समर्पित नेता हैं हम उनके उच्च स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देवेंद्र नेगी व भूवनेश्वर गौड़, ब्लाक कांग्रेस महासचिव जोगेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष हंस राज शर्मा, उपाध्यक्ष टिकम ठाकुर ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद नेगी, संतोष कुमार,राकेश सोनी, प्रेम चंद प्रेमी, पंचायत प्रधान पलदन, सुशील, जगदीश बोध, इंद्र ठाकुर, धनश्याम, निमत राम, हीरा लाल, तारा चंद, पोलो राम, राम चंद ठाकुर, कपिल ठाकुर मौजूद रहे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटा राशन

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के जन्मदिन पर कुल्लू कांग्रेस ने जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी को लेकर भी लोगों को जागरूक भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना महामारी के चलते लोगों को घर पहुंचाने से लेकर राशन आदि की व्यवस्था की है। इस मौके पर देवेंद्र ठाकुर, संजय गुप्ता महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू, सेसराम आजाद सचिव जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू, राम सिंह मियां किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुल्लू, मनु शर्मा उपाध्यक्ष विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू, विजेंद्र पंडित, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी