भैया दूज पर्व पर निगम ने चलाई छह अतिरिक्त बसें

भैया दूज पर्व जिले भर में शनिवार को मनाया गया। बाजार से लेकर शहर के बस स्टाप और अड्डे बहनों से भरे नजर आए। बहन-भाई के अटूट बंधन के पावन पर्व पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक बहनों ने एचआरटीसी की बसों में निश्शुल्क सफर का लाभ लिया। भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांध तथा माथे पर तिलक लगाकर उनके मंगल भविष्य की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 09:22 PM (IST)
भैया दूज पर्व पर निगम ने चलाई छह अतिरिक्त बसें
भैया दूज पर्व पर निगम ने चलाई छह अतिरिक्त बसें

सुरेश बसन, ऊना

भैया दूज पर्व जिले भर में शनिवार को मनाया गया। बाजार से लेकर शहर के बस स्टाप और अड्डे बहनों से भरे नजर आए। बहन-भाई के अटूट बंधन के पावन पर्व पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक बहनों ने एचआरटीसी की बसों में निश्शुल्क सफर का लाभ लिया। भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांध तथा माथे पर तिलक लगाकर उनके मंगल भविष्य की कामना की।

ऊना के बाजारों में दीवाली के बाद भैया दूज पर बहनों ने भाईयों के लिए खरीदारी की। कई महिलाओं सहित युवतियों ने एचआरटीसी की बसों को प्राथमिकता दी, तो कई ने निगम की बसों में सवारियां अधिक देखकर निजी बसों में भी सफर किया। बहनों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ऊना डिपो ने करीब आधा दर्जन अतिरिक्त बसें चलाई। शुभ मुहूर्त में ही लगाया भाई को तिलक

पंडित जयदेव तिवारी के अनुसार भैया दूज पर्व के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1.10 मिनट से लेकर 3.21 मिनट यानी दो घंटे 11 मिनट का था। इस बात को ध्यान रखते हुए कई बहनों ने सुबह से ही बस अड्डों में पहुंचकर दूरदराज क्षेत्रों में भाई के घर पहुंचकर उन्हें तिलक लगाया। पचास प्रतिशत से ज्यादा हुए रूट

आइएसबीटी ऊना शनिवार सुबह से ही यात्रियों से गुलजार था। भैया दूज से एक दिन पूर्व तक कुल 110 रूट में से 50 प्रतिशत रूट पर ही ऊना डिपो प्रबंधन बसें चला रहा था। भैया दूज के दिन अतिरिक्त बसों को प्रमुख रूटों पर चलाना पड़ा। सरकारी बसों के अलावा लोकल रूट की निजी बसों में भी महिलाओं की आमद ज्यादा रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ऊना डिपो को होशियारपुर, चंडीगढ़, नालागढ़ व बद्दी के लिए अतिरिक्त छह बसें चलानी पड़ी। अधिकांश ने नहीं पहना था मास्क

भैया दूज पर बसों में सफर करने के दौरान यात्री कोविड नियमों के प्रति लापरवाही भी नजर आई। अधिकांश यात्रियों के मुंह पर मास्क नहीं थे। यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी भी नहीं दिखी। बस का इंतजार करती हुई महिलाएं भी बिना मास्क खड़ी थीं। सरकारी बसों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आइएसबीटी ऊना में अड्डा इंचार्ज अविनाश ने एचआरटीसी ऊना की बसों का निरीक्षण किया। स्वयं महिलाओं से बसों में निश्शुल्क सफर और किसी प्रकार की परेशानियों के संबंध में पूछताछ की। सभी यात्रियों ने बेहतर सफर की बात कही।

---

भैया दूज के दिन महिलाओं सहित युवतियों को एचआरटीसी की बस में विशेष रूप से निश्शुल्क सफर तथा कोई परेशानी न आने के लिए परिचालकों व चालकों को बोला गया था। चंडीगढ़, नालागढ़, बद्दी और होशियारपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई थी। भैया दूज के दिन किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है।

-सुरेश धीमान, आरएम, ऊना।

chat bot
आपका साथी