अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल

मनाली व लाहुल में बर्फ से लदे पर्यटन स्थल धूप खिलने से खिल उठे हैं। अटल टनल पर्यटकों के बहाल कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM (IST)
अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल
अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल

जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली व लाहुल में बर्फ से लदे पर्यटन स्थल धूप खिलने से खिल उठे हैं। गुलाबा, कोठी, सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, धुंधी, अटल टनल के दोनों पोर्टल, सिस्सु व कोकसर में बर्फ की मोटी परत बिछी है। मौसम साफ होने पर मनाली प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अटल टनल बहाल कर दी है। लाहुल-स्पीति प्रशासन ने भी पर्यटकों को लाहुल की ओर अटल टनल के नार्थ पोर्टल व सिस्सु तक आने की अनुमति दे दी है।

बीआरओ ने मनाली-केलंग मार्ग बहाल कर दिया है, लेकिन सड़क पर बर्फ जमने से वाहन चलाना जोखिमभरा है। सोलंगनाला से सिस्सु तक जगह-जगह सड़क पर बर्फ जमी है। धूप खिलने पर जोखिम कम है, लेकिन छाया वाले स्थान में वाहन स्किड होने का खतरा है। पर्यटन कारोबारी दीपक, रूप चंद, मंगल व सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतर पर्यटकों ने सोलंगनाला, अंजनी महादेव व फातरु की वादियों का रुख किया और बर्फ की खेलों का आनंद उठाया। फोटोग्राफर दिले राम व कमलेश ठाकुर ने बताया कि हिमपात के बाद पर्यटन स्थलों में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी है। पर्यटन कारोबारी रतन व दोरजे ने बताया कि मंगलवार को कम पर्यटक सिस्सु पहुंचे। सड़क के दोनों ओर बर्फ के ढेर होने से अटल टनल से सिस्सु के बीच जाम लग रहा है। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौसम साफ होने पर पर्यटक बर्फ की वादियों में घूमने का आनंद उठा रहे हैं। एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पर्यटकों को सिस्सु तक आने की अनुमति दी गई है।

chat bot
आपका साथी