बारिश से प्रभावित हुआ सेब का तुड़ान

कुल्लू जिला की ऊझी घाटी सहित ऊंचे क्षेत्रों में बारिश के कारण सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 03:57 PM (IST)
बारिश से प्रभावित हुआ सेब का तुड़ान
बारिश से प्रभावित हुआ सेब का तुड़ान

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : कुल्लू जिला की ऊझी घाटी सहित ऊंचे क्षेत्रों में बारिश के कारण सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ है। मांग के अनुरूप सेब मंडियों में नहीं पहुंच रहा है। सड़कें खराब होने के कारण भी सेब को मंडी तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। इस कारण सब्जी मंडी पतलीकूहल में भी सेब नाममात्र पहुंच रहा है।

बारिश के कारण बागवानों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में बारिश के कारण सेब के क्रेट कम आने से व्यापारी परेशान हैं। उन्हें इसके लिए तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बागवानों को आजकल सेब का मूल्य भी कम मिल रहा है। बारिश के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई जगह संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। बागवानों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग सेब सीजन को देखते हुए मार्गो को जल्द दुरुस्त करे। अधिकतर मार्ग कच्चे हैं जो बारिश में कीचड़ में तबदील हो जाते हैं। बागवानों ने सरकार से इस समस्या को हल करने की मांग की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों व नदी नालों के निकट न जाएं

संवाद सहयोगी, कुल्लू : मौसम विभाग ने 13 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुल्लू जिला के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे 13 सितंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित नदी नालों के करीब जाने से परहेज करें। पालतू जानवरों के लिए घास आदि की व्यवस्था के लिए लोग खतरे वाले स्थानों से दूर रहें। पर्यटक भी अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचें। रात के समय वाहन चलाने से परहेज करें। वाहन को पहाड़ी की ओर खड़ा न करें। किसी भी आपात स्थिति में 1077 नंबर पर संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी