कोरोना मरीजों की मदद कर रहे आदित्य गौतम

संवाद सहयोगी कुल्लू मर्चेंट नेवी में सहायक कप्तान आदित्य गौतम जनसेवा में जुटे हैं। छह माह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM (IST)
कोरोना मरीजों की मदद कर रहे आदित्य गौतम
कोरोना मरीजों की मदद कर रहे आदित्य गौतम

संवाद सहयोगी, कुल्लू : मर्चेंट नेवी में सहायक कप्तान आदित्य गौतम जनसेवा में जुटे हैं। छह माह की छुट्टियों में वह निजी संसाधनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना मरीजों तक हरसंभव मदद मुहैया करवा रहे हैं। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में मरीजों को गौतम अपने निजी खर्च से मदद मुहैया करवा रहे हैं। इसके तहत खराहल, खोखन, शाडाबाई, लोअर ढालपुर, भुंतर क्षेत्र में आक्सीमीटर, स्टीमर व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। वह भाजपा के जिला प्रवक्ता भी हैं।

शनिवार को उन्होंने कुछ लोगों को जरूरत का सामान बांटा। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवराज बौद्ध, राहुल सोलंकी, मंडल उपाध्यक्षा नैना कंबोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यश पाल, मंडल सचिव दिनेश किशोर, युवा मोर्चा आइटी संयोजक जितेंद्र ,पवित्र सिंह भी मौजूद रहे। आदित्य का कहना है कि मरीजों को जल्दी स्वस्थ करने के लिए यह स्टीमर, आक्सीमीटर वह अन्य जरूरत का सामान अब संजीवनी का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी