दशहरा में भाग लेने पहुंचे रिकार्ड 281 देवी-देवता

संवाद सहयोगी कुल्लू कोरोना को दरकिनार कर इस बार अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:42 PM (IST)
दशहरा में भाग लेने पहुंचे रिकार्ड 281 देवी-देवता
दशहरा में भाग लेने पहुंचे रिकार्ड 281 देवी-देवता

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कोरोना को दरकिनार कर इस बार अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रिकार्ड 281 देवी-देवता पहुंचे हैं। इनमें आठ देवता ऐसे हैं जो 2019 में भाग ले चुके हैं जबकि 20 देवी देवता पहली बार आए हैं। इन 20 देवताओं को प्रशासन की ओर से निमंत्रण भी नहीं दिया था। कोरोना काल के दो वर्ष बाद कुल्लू में इतनी संख्या में देवी देवता पहुंचे हैं। बढ़ती देवी-देवताओं की संख्या से ढालपुर में रौनक लौट आई।

पिछले 15 साल में इस बार सबसे ज्यादा देवी-देवता दशहरा उत्सव में पहुंचे हैं। पिछले वर्ष कोरोना के कारण दशहरा उत्सव समिति की ओर से मात्र सात देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया था। ढालपुर मैदान में 13 देवी देवता पहुंचे थे। इस बार जिला भर के 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया था। दशहरा उत्सव की शुरुआत 1661 में जिला भर के 365 देवी-देवताओं उत्सव में भाग लिया था। ये देवी-देवता आए पहली बार

देवता घटोत्कच, नव दुर्गा चामुंडा महाकाली, महादेव चरेहुली, देवता पाली नाग, देवता चतेश्वर, देवता घोडू, देवता जहल, देवता मझारी, देवता वीर, देवता जहाल, देवता खोडू, देवता रिमू नाग, पंचवीर, शेला देव, देवी माता चामुंडा। इस बार अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जिलाभर से 281 देवी-देवता आए हैं। इनमें 20 देवी-देवता पहली बार आए हैं। प्रशासन की ओर से सभी देवी-देवताओं का स्वागत किया गया है।

-विकास शुक्ला, एसडीएम कुल्लू। कब-कितने देवी-देवता आए

2010,210

2011,220

2012,222

2013,234

2014,226

2015,230

2016,227

2017,249

2018,238

2019,278

2020,13

2021,281 बजंतरियों को बांटे मास्क

संवाद सहसोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के साथ आए हुए बजंतरियों को कुल्लू जिला बजंतरी संघ ने मास्क बांटे और कोविड-19 से बचने के उपाय भी बताए। जिला बजंतरी संघ के अध्यक्ष मेहरचंद ने बताया कि सरकार व प्रशासन ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस बार दशहरा में देव परंपरा का निर्वाह करने के लिए सिर्फ देवी देवताओं को बुलाया है। प्रशासन व सरकार द्वारा कोविड 19 के खतरे को हुए दशहरा में ज्यादा भीड़ न हो तो व्यापार बंद किया। ऐसे में बजंतरी संघ ने भी निर्णय लिया कि कुल्लू जिले में शिरकत करने आए सभी देवी देवताओं के साथ आए हुए बजंतरियों के लिए मुफ्त में मास्क बांटे और कोरोना से बचने के उपाय बताएं ताकि हमारे बजंतरी सुरक्षित रह सके। इस मौके पर उनके साथ सैंज खंड संघ के अध्यक्ष दीवान डोगरा, सचिव नरेंद्र भार्गव, जिला सचिव प्रेम सिंह, गोपाल आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी