धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए भाग्य आजमाएंगे युवा, आज पुलिस भर्ती का आठवां दिन

पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज आठवां दिन है। युवा सुबह सवेरे ही भर्ती के लिए पहुंचे। ऊंची कूद के बाद शारीरिक लंबाई में कमी भी पुलिस वर्दी पहनने तक पहुंचने में बाधा बन रही है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:09 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:09 PM (IST)
धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए भाग्य आजमाएंगे युवा, आज पुलिस भर्ती का आठवां दिन
पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज आठवां दिन है।

धर्मशाला, जागरण संवादददाता। जिला कांगड़ा में पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज आठवां दिन है। युवा सुबह सवेरे ही भर्ती के लिए पहुंचे। ऊंची कूद के बाद शारीरिक लंबाई में कमी भी पुलिस वर्दी पहनने तक पहुंचने में बाधा बन रही है। हालांकि सातवें दिन की भर्ती में लंबाई में 134 युवा बाहर हो गए है। भर्ती के लिए विभाग ने 1500 पुरुष उम्मीदवारों बुलाया था, जिसमें 1213 उम्मीदवार पहुंचे। इसमें 11 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके व 702 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके अलावा 510 युवा ग्राउंड में फेल हो गए। इसमें लंबाई के माप में 134, छाती के माप में 21, लंबी कूद में 58, ऊंची कूद में 236 व दौड़ में 50 अभ्यर्थी असफल हुए हैं। एक अभ्यर्थी ने परीक्षा के दौरान अपनी इच्छा से शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा देने से मना कर दिया।

इस दिन इतने उम्मीदवार हुए पास

पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। जबकि 931 उम्मीदवार फेल रहे। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। जबकि 411 मैदान में फेल हुए । भर्ती के तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। भर्ती के चौथे दिन 679 ने मैदान पास किया। पांचवें दिन 654 ने मैदान की बाधा को पार किया जबकि 524 पार नहीं कर पाए मैदान की बाधा। छठे दिन जबकि छठे दिन 524 भर्ती प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके, जबकि 697 ने ग्राउंड पास किया।

भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही संपन्न

जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस मैदान में पुलिस भर्ती पारदर्शिता के साथ चल रही है। जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पद हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 व पुरुष चालक के 20 पद हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 36 हजार 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष चालक पद के लिए 1377, जबकि महिला कांस्टेबल पदों के लिए 11 हजार 756 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी