केलंग में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूथ कांग्रेस को मिला महिलाओं का समर्थन

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर युवा कांग्रेस के धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल में महिला कांग्रेस भी शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय ने लाहुल की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:27 AM (IST)
केलंग में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूथ कांग्रेस को मिला महिलाओं का समर्थन
युवा कांग्रेस के धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल में भूख हड़ताल में महिला कांग्रेस भी शामिल हो गई है।

केलंग, जागरण संवाददाता। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर युवा कांग्रेस के धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल में महिला कांग्रेस भी शामिल हो गई है। लाहुल स्पिति महिला कांग्रेस प्रभारी पुष्पा कटौच, अध्यक्ष शशिकिरण, प्रवक्ता अनुराधा राणा, मनदासी, छीमेद लामो, छेरिंग डोल्मा, निर्मला, सोनम छोमो, बीलिंग महिला मंडल ने हड़ताल में शामिल हो कर अपना समर्थन जताया।

पुष्पा कटोच ने बताया कि 17 दिन हो गए लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय ने लाहुल की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जनजातीय क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। पुष्पा ने कहा कि महिलाओं का पूरा समर्थन युवा कांग्रेस के साथ है। अटल टनल खुलने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा ठीक नहीं होना सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। महिला अध्यक्ष शशिकिरण ने बताया कि आने वाले दिनों में घाटी की सारी महिलाएं सरकार को जगाने सड़क पर उतर कर हल्ला बोलेंगी।

प्रवक्ता अनुराधा राणा ने बताया स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो इसके लिए घाटी की महिलाएं अपना पूरा समर्थन दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और जोर शोर से हल्ला बोलेंगे तथा सरकार की नाकामी व अनदेखी को जन जन तक पहुंचाएंगे। युवा कॉंग्रेस उपाध्यक्ष कुंगा बौद्ध ने महिला कॉंग्रेस का धन्यावाद किया, तथा उन्होंने बताया रोज जगह जगह से स्थानीय लोग,युवा, महिला मंडल सदस्य यहां आ कर हमारा समर्थन कर रहे हैं।

आज 17 वें दिन बाद भी सरकार हरकत में नहीं आई है I स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। मंत्री जी को उनका चुनावी दृष्टि पत्र भी याद दिलाया जिसमें उन्होंने पहला काम स्वास्थ्य को सुधारने की बात कही थी।मंत्री ने लाहुल स्पिति की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मंत्री जी मार्च से कह रहे हैं कि विशेषज्ञ डॉक्टर आ रहे हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। स्वस्थ्य सुविधा बेहतर ना होने से घाटी की जनता परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी