कांगड़ा के छेब में शराब के नशे में कर दी छोटे भाई की हत्या

जागरण संवाद केंद्र कांगड़ा कांगड़ा में मंगलवार देर सायं शराब के नशे में बड़े भाई ने छ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM (IST)
कांगड़ा के छेब में शराब के नशे में 
कर दी छोटे भाई की हत्या
कांगड़ा के छेब में शराब के नशे में कर दी छोटे भाई की हत्या

जागरण संवाद केंद्र, कांगड़ा : कांगड़ा में मंगलवार देर सायं शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

छेब में देर सायं झारखंड से मजदूरी करने आए दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि दोनों भाई बहन व जीजा के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। मंगलवार शाम दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और उसके बाद किसी बात पर आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान 26 वर्षीय विकास कुमार ने छोटे भाई 21 वर्षीय रोहित कुमार के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद रोहित के सिर से काफी खून बहने लगा और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी