कांगड़ा में आनलाइन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से होगी शुरू

योगासन खेल महासंघ की ओर से 25 अक्टूबर को द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:00 PM (IST)
कांगड़ा में आनलाइन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से होगी शुरू
योगासन खेल महासंघ की ओर से 25 अक्टूबर को द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। योगासन खेल महासंघ की ओर से 25 अक्टूबर को द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ अध्यक्ष लीला धर शर्मा ने कहा कि प्रदेश से खेलो इंडिया के लिए द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों का योग खेल में भविष्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है और इस बार प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार से करवाई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए सब जूनियर 9 से 14 वर्ष, जूनियर 14 से 18 वर्ष व सीनियर 18 से 28 वर्ष होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के आनलाइन गूगल फार्म में अपना पंजीकरण करना होगा जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, 2021 तक है। पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने बताया कि मार्च 2021 में प्रथम राज्य स्तरीय योगआसन प्रतियोगिता अध्यक्ष लीला धर शर्मा की अध्यक्षता में करवाई गई थी। जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ, राष्ट्रीय योग खेल महासंघ से पंजीकृत है जो कि खेल मंत्रालय द्वारा पंजीकृत एक मात्र योग संस्था है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की संस्था सभी अंतरराष्ट्रीय योग संघ से जुड़ी है जिसके अध्यक्ष स्वामी रामदेव व महासचिव डा. एचआर नागेंद्रा हैं।

बेडमिंटन अंडर 13 में सरगम प्रथम

ज्वालामुखी, जागरण संवाददाता। डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने तीन दिवसीय ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 20 अक्टूबर के बीच हमीरपुर के टाऊन हाल में करवाई गई। जिसमें 13,15 और 17 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

डीएवी भडोली के बेडमिंटन खिलाडियों में लड़कियों के वर्ग से अंडर-13 सिंगल में सरगम और साइना विनर रही और अंडर-17 सिंगल में साइना रनर अप रही। डबल में साइना और सरगम विनर रहीं। वहीं लड़कों के वर्ग से अंडर- 13 सिंगल और डबल में ईशान वंदन रनर अप रहा और अक्षोभ अंडर -13, डबल बॉयज में रनरअप रहा। इन सभी बच्चों को आगे स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया है।

chat bot
आपका साथी