Surya Grahan Timing in Himachal: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कौन सी राशि पर पड़ेगा क्‍या असर

Surya Grahan Timing in Himachal Pradesh इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण दस जून को लग रहा है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण दोपहर 142 से शाम 641 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में रहेगा तथा यूरोप और एशिया में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 01:52 PM (IST)
Surya Grahan Timing in Himachal: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कौन सी राशि पर पड़ेगा क्‍या असर
इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण दस जून को लग रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Solar Eclipse 2021, इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण दस जून को लग रहा है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण दोपहर 1:42 से शाम 6:41 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में रहेगा तथा यूरोप और एशिया में आंशिक रूप से दिखाई देगा। वहीं उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में यह सूर्यग्रहण पूर्ण रूप से नजर आएगा। भारत में यह सूर्यग्रहण आंशिक रूप में ही दिखाई देगा। ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि यह ग्रहण झ्येष्ठ अमावस्या को लग रहा है। भारतीय समय मुताबिक दोपहर 1:42 से शाम 6:41 बजे तक लगेगा। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

सूर्यग्रहण का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, मकर व मीन राशि पर विपरीत असर है, जबकि सिंह राशि, धनु राशि के लिए यह सूर्यग्रहण ठीक है। मेष राशि वालों को क्रोध, गलत कार्य की तरफ ध्यान व बदनामी भी सहनी पड़ सकती है। वृष राशि को यह ग्रहण लग रहा है। यह करियर, सेहत को लेकर सतर्क रहने वाला है। मिथुन राशि को अचानक लाभ या हानि देने वाला है। अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों से बचें और आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि के जातक किसी को अपशब्द बोल सकते हैं। किसी बात को लेकर अशांत रह सकते हैं, इसलिए सावधान रहने की सलाह दी गई है। कन्या राशि के जातक की सेहत के लिहाज से ढीला रहेगा और आर्थिक संकट भी आ सकता  है। तुला राशि जीवनसाथी का ध्यान रखें और जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला न लें। तनाव और कलह की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। इस समय में संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें, किसी का अपमान न करें।

मकर राशि के जातक की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। कुंभ राशि के जातक के मान में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध अहंकार का त्याग करें। मीन राशि के लोग इस समय सावधानी बरतें, क्योंकि इस दौरान आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें।

इसी तरह से सिंह राशि के जातक के लिए अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी का अहित न करें और वाणी मधुर रखें। धनु राशि इस अवधि में आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, सुनहरे भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

chat bot
आपका साथी