Chandra Grahan Sutak Time Himachal: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानिए सूतककाल और उपाय

Chandra Grahan Sutak Time in Himachal Pradesh वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण आज लग रहा है। यह दोपहर दो बजकर 17 मिनट से लेकर शाम सात बजकर 19 मिनट तक होगा और यही सूतककाल भी होगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 09:04 AM (IST)
Chandra Grahan Sutak Time Himachal: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानिए सूतककाल और उपाय
वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण आज लग रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Chandra Grahan Sutak Time in Himachal Pradesh, वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण आज लग रहा है। यह दोपहर दो बजकर 17 मिनट से लेकर शाम सात बजकर 19 मिनट तक होगा और यही सूतककाल भी होगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा, इस चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है। इस लिए सूतक नियमों की पालना नहीं की जाएगी। हालांकि यह चंद्र ग्रहण मिथुन, कन्या, मकर, मीन  राशि के लिए काफी लाभदायक है। जबकि मेष व वृषभ, कर्क, तुला, धनु राशि के लिए मानसिक तनावपूर्ण व समस्यापूर्ण रहेगा। जवाली के ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस ग्रहण में सूतक नियमों की पालना नहीं किया जाएगा।

चंद्र ग्रहण के वक्त इस राशि में मासिक तनाव हावी रहेगा

ग्रहण मेष राशि के अष्टम भाव में रहेगा। ऐसे में इस समय मानसिक तनाव हावी रहने की संभावना अधिक रहेगी। यह ग्रहण वृषभ राशि के सप्तम भाव में रहेगा, जिसके चलते स्त्री को कष्ट कर संभावना के बीच गृहस्थ जीवन में परेशानी रह सकती है। यह ग्रहण कर्क राशि के पंचम भाव में रहेगा, जिसके चलते मानसिक तनाव पेट संबंधी रोग रह सकते हैं।  तुला राशि के द्वितीय भाव में रहेगा, जिसके चलते इस समय धन हानि के संकेत हैं। वृश्चिक राशि के प्रथम यानि लग्न भाव में रहेगा। जिसके कारण आप पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। कुंभ राशि के दशम भाव में ग्रहण पड़ रहा है। जिसके चलते व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा।

चंद्रग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

यह ग्रहण मिथुन राशि में छठे भाव में रहेगा जो आपके लिए ग्रहण लाभकारी होगा। यह ग्रहण सिंह राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा, जिसके कारण कार्य व्यवसाय में बड़ी सफलता की संभावना है। यह ग्रहण कन्या राशि के तृतीय भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धनु राशि के द्वादश भाव में रहेगा, जिसके कारण खर्चों में अधिकता आने के साथ ही अनिंद्रा की समस्या रह सकती है। मकर राशि के एकादश भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। यह ग्रहण मीन राशि के नवम भाव में रहेगा, ऐसे में यह समय आपके लिए विशेष लाभकारी है।

chat bot
आपका साथी