ताकतवर रेसलर ग्रेट खली की मां टंडी देवी का निधन, पैतृक गांव धिराइना में हुआ अंतिम संस्‍कार

Wrestler Great Khali Mother Passed Away डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व चैंपियन द ग्रेट खली की माता का रविवार को पंजाब के लुधियाना में निधन हो गया। द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की माता टंडी देवी को सांस लेने की दिक्कत थी। साथ ही किडनी की समस्या भी थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:10 PM (IST)
ताकतवर रेसलर ग्रेट खली की मां टंडी देवी का निधन, पैतृक गांव धिराइना में हुआ अंतिम संस्‍कार
डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व चैंपियन द ग्रेट खली की माता का रविवार को निधन हो गया।

नाहन, जागरण संवाददाता। Wrestler Great Khali Mother Passed Away, डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व चैंपियन द ग्रेट खली की माता का रविवार को पंजाब के लुधियाना में निधन हो गया। द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की माता टंडी देवी को सांस लेने की दिक्कत थी। साथ ही किडनी की समस्या भी थी। पिछले 2 सप्ताह से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा अपनी माता की दिन-रात सेवा में लगे थे। द ग्रेट खली देर रात करीब 2:00 बजे अपनी माता का पार्थिव शरीर लेकर अपने गांव शिलाई उपमंडल के धिराइना नैनीधार पहुंचे। जहां पर आज क्षेत्र के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि खली के सात भाई तथा एक बहन है। माता टंडी देवी व पिता जवालु राम धिराइना गांव में ही बेटे भगत राणा के साथ रहते थे। डब्ल्यूडब्ल्यूई विश्व चैंपियन बनने के बाद दलीप सिंह राणा अपने माता पिता को एक बार अमेरिका भी अपने साथ ले गए थे। जहां पर कुछ माह बिताने के बाद वापस गांव छोड़ गए थे। द ग्रेट खली को उनके माता-पिता ने आर्थिक तंगी को झेलते हुए पाला था। लेकिन खली ने अंतिम समय में अपनी माता की खूब सेवा की।

ग्रेट खली का बचपन काफी मुफलिसी में गुजरा था। वह काफी मुश्किल से पढ़ लिखकर पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे, इसके बाद रेसलिंग में उतरे व विश्‍व स्‍तर पर पहुंचकर खूब नाम कमाया। ग्रेट खली की लंबाई सात फीट से ज्‍यादा है, जबकि वजन 157 किलोग्राम है। ग्रेट खली आज के समय लगभग हर शख्‍स जानता है।

यह भी पढ़ें: Virbhadra Health Update: पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, दूसरी बार दी कोरोना को मात

यह भी पढ़ें: इन्‍होंने रोजाना योग कर कोरोना वायरस और गंभीर बीमारियों को दी मात, पढ़ें रोचक मामले

chat bot
आपका साथी