जिसके हाथ में कमल, कार्यकर्ता उसके लिए ही करेंगे काम : खन्ना

अर्की भाजपा में बगावती तेवर दिखने के बाद पार्टी के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना खुद अर्की पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद अर्की मंडल के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व उनके समर्थक नदारद रहे।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:47 PM (IST)
जिसके हाथ में कमल, कार्यकर्ता उसके लिए ही करेंगे काम : खन्ना
अर्की में बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत किया गया। जागरण

जागरण टीम, शिमला/अर्की : अर्की भाजपा में बगावती तेवर दिखने के बाद पार्टी के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना खुद अर्की पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद अर्की मंडल के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व उनके समर्थक नदारद रहे।

पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा एक ऐसा वृक्ष है जो व्यक्ति इससे जुड़ा रहता है, वह आगे बढ़ता है। इससे टूट कर कभी भी कोई नेता नहीं बन पाया है। बैठक के साथ पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे रत्नपाल को मंच पर बिठाकर साफ संकेत दे दिए। हालांकि बैठक में उनके आने या न आने पर चर्चा ज्यादा नहीं दिखी लेकिन उनके समर्थक काफी मायूस दिखे। इस दौरान भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जिसके हाथ में कमल का फूल होगा, कार्यकर्ता उसी के लिए काम करेगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। इसमें कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ माना जाता है। हमारे कार्यकर्ता को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से अच्छा कार्य कर रही हैं। इनकी बनाई योजनाओं से जनता को बड़ा लाभ प्राप्त हो रहा है। वास्तव में केंद्र और राज्य मिलकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चला रही हैं। प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल हैै। भाजपा संगठन की मजबूती के लिए धरातल पर कार्य कर रही है। जल्द ही बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों का गठन होगा।

पूर्व विधायक गोविंद राम ने कहा कि वह एक अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसलिए वह बैठक मेें नहीं गए। उन्होंने कहा कि अर्की उपचुनाव के लिए वह टिकट के दावेदार हैं। वह पार्टी के सिपाही हैं और हमेशा पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। वह किसी व्यक्ति विशेष का साथ कभी नहीं देंगे। बैठक के बाद उनकी मुलाकात प्रदेश प्रभारी से भी हुई और उन्होंने उनके समक्ष भी अपनी बात रखी है। उधर, अर्की मंडल के अध्यक्ष डीके शर्मा का कहना है कि सभी को बैठक की सूचना दी गई थी। निजी कारणों से कुछ लोग नहीं आए।

chat bot
आपका साथी