प्लाजो सूट व लहंगा चोली बनी पहली पसंद

सुरेश कौशल योल करवाचौथ के लिए जिलेभर की दुकानें सज गई हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। प्लाजो सूट व लहंगा चौली महिलाओं की पहली पसंद बने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:02 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:02 AM (IST)
प्लाजो सूट व लहंगा चोली बनी पहली पसंद
प्लाजो सूट व लहंगा चोली बनी पहली पसंद

सुरेश कौशल, योल

करवाचौथ के लिए जिलेभर की दुकानें सज गई हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। प्लाजो सूट व लहंगा चोली महिलाओं की पहली पसंद बने हैं।

बुधवार को योल बाजार में मनियारी व कपड़ों की दुकानों में दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। 24 अक्टूबर को सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत करेंगी। दुकानदारों का मानना है कि पिछले डेढ़ साल से वैश्विक महामारी कोरोना ने सभी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। अब बंदिशों में ढील के कारण बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।

..

पिछले साल कोरोना के कारण करवाचौथ का पर्व फीका ही रहा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सजने-संवरने के लिए खूब खरीदारी की जाती है।

-सरोज कुमारी

..

इस साल बंदिशें कम होने के कारण महिलाएं बाजारों का रुख कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ मनियारी की भी खरीदारी कर रही हैं। बाजार में चारों ओर रौनक है।

-सुदेश कुमारी

..

दुकान में हर प्रकार की वैरायटी के सूट व लहंगा चोली समेत अन्य सामान भर लिया है। अभी उम्मीद से कम ग्राहक आ रहे हैं। महिलाएं प्लाजो सूट व लहंगा चोली की खरीदारी कर रही हैं।

-सतवीर सिंह

..

डेढ़ वर्ष बाद इस बार करवाचौथ व्रत के लिए महिलाएं खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख कर रही हैं। पिछले साल तो यह पर्व फीका ही रहा था। इस बार महिलाओं में खासा जोश है।

-बबिता देवी

chat bot
आपका साथी