गगल में 32 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, गाड़ी में बिठाकर सलोल के जंगल और मैक्‍लोडगंज ले गए शातिर

Women Physically Assulted पुलिस थाना गगल के तहत एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 11:43 AM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 05:20 PM (IST)
गगल में 32 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, गाड़ी में बिठाकर सलोल के जंगल और मैक्‍लोडगंज ले गए शातिर
गगल में 32 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, गाड़ी में बिठाकर सलोल के जंगल और मैक्‍लोडगंज ले गए शातिर

गगल, प्रमोद सैणी। पुलिस थाना गगल के तहत एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया पिछले कल एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ है। 19 अगस्त को गगल से एक विवाहिता को सात लड़के एक वाहन में बिठाकर पहले उसे सलोल की तरफ ले गए, जहां उन्‍होंने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसे मैकलोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां भी उससे दुष्‍कर्म हुआ। इस संदर्भ में 32 वर्षीय विवाहिता  ने गगल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

डीएसपी ने बताया पीड़िता को टांडा में मेडिकल के लिए ले जाया गया है और आरोपितों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। शाम तक इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। डीएसपी ने बताया 32 वर्षीय विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। उसके 3 बच्चे भी हैं और पति से 5 वर्ष से अलग रह रही थी। महिला का पति प्लंबर का काम करता है। पुलिस का कहना है जल्द ही उस वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिसमें सवार होकर ये लड़के सलोल और मैक्लोडगंज गए थे। डीएसपी सुनील राणा ने कहा आरोपितों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी