आधी रात को महिला से यह झूठ बोलकर घर से ले गया शातिर और किया दुष्‍कर्म, पढ़ें खबर

पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल चौकी में क्षेत्र की एक 42 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर उससे दुराचार करने का आरोप लगाया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:20 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 01:13 PM (IST)
आधी रात को महिला से यह झूठ बोलकर घर से ले गया शातिर और किया दुष्‍कर्म, पढ़ें खबर
आधी रात को महिला से यह झूठ बोलकर घर से ले गया शातिर और किया दुष्‍कर्म, पढ़ें खबर

ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल चौकी में क्षेत्र की एक 42 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर उससे दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के मुताबिक नंगल  (पंजाब) के एक व्यक्ति ने उसे सोमवार रात 10 बजे फोन किया कि उसका बेटा नशे की हालत में संतोषगढ़ के पास पड़ा है। महिला रात को ही उसके साथ  कार में बैठ कर अपने लड़के को लेने चली गई। लेकिन ऐसा नहीं था। आरोपित ने महिला के साथ झूठ बोला था, उसका मकसद कुछ और था।

आरोपित ने टाहलीवाल के समीप महिला को कार से उतारकर उसके बेटे को दिखाने की बात कही, लेकिन उसने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्‍कर्म कर दिया। रात होने के कारण महिला किसी से मदद भी नहीं मांग सकी। घर आने के बाद महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी