परागपुर में मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस में आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जसवां परागपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से मंहगाई के खिलाफ नायब तहसीलदार परागपुर के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ब्लॉक कांग्रेस का कहना है कि रोजमर्रा की वस्तुओं सामग्री और खानपान की चीजों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 12:09 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 12:09 PM (IST)
परागपुर में मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस में आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
परागपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से मंहगाई के खिलाफ प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।।

परागपुर, संवाद सूत्र। जसवां परागपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से मंहगाई के खिलाफ नायब तहसीलदार परागपुर के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ब्लॉक कांग्रेस का कहना है कि रोजमर्रा की वस्तुओं, सामग्री और खानपान की चीजों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसने आम आदमी, गृहिणी की कमर तोड़ कर रख दी है। 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.20 थी तथा डीजल पर 3.45 थी, लेकिन अब इसे केंद्र व राज्य सरकार ने बेतहासा बड़ा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय मार्किट में जैसे-जैसे कच्चे तेल के रेट कम होते गए वैसे-वैसे केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाती गई, जिसका सारा बोझ आम लोगों पर ही पड़ रहा है। यही कारण है कि पेट्रोल आज शतक मार रहा है, तो डीजल भी उसका अनुसरण करते हुए सेंचुरी के पास पहुंच गया है। जहां आज खाने का तेल 200 रुपये लीटर बाजार में बिक रहा है, वहीं गैस का सिलेंडर 1000 रुपये के आसपास है। जिस कारण लोगों के घरों का बजट खराब हो चुका है और दो वक्त का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है।

लोहे, सीमेंट, रेत, बजरी के मूल्यों में इतनी वृद्धि हो चुकी हस की आज गरीब, किसान, मजदूर, विधवा, गृहणी अपना मकान बनाने के बारें में सोच ही नहीं सकते कहीं यह उनके लिए सपना ही न बनकर रह जाए और ऐसा लगता है, कि डबल इंजन की केंद्र व राज्य सरकार कुंभकर्ण की गहरी नींद में सोई हुई है। महिला कांग्रेस ने राज्यपाल से निवेदन किया है कि वे सरकार को आदेश दें कि मूल्य वृद्वि पर लगाम लगाए ताकि आम लोगों को अपना घर चलाने के लिए दर-दर की ठोकरे न खानी पड़े।

इससे पूर्व विश्राम गृह परागपुर परिसर से होते हुए जसवां परागपुर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराधा व कार्यकारी अध्यक्ष अंजना कुमारी के नेतृत्व में विशाल रैली परागपुर बाजार तक निकाली गई। जिसमें अन्य कामगर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटया विशेष रुप से मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रेणु बाला, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जसवां परागपुर कांग्रेस प्रभारी आरके अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव किरण गुलेरी, जिला पार्षद पुष्पा मिन्हास, दीपक गुलेरिया(मीडिया विभाग), पुनीत मल्ली, मीडिया विभाग, संजीव कुमार, अध्यक्ष (एससी विभाग), सोमराज, अध्यक्ष (ओबीसी विभाग), जगमेल सिंह, निदेशक, कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक, लेखराज कंवर, निदेशक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, मोनू पटियाल, सुरेश कुमार, काकू धीमान, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष जगवीर गग्गी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी