रैहन में खुलेगा महिला बहुतकनीकी संस्‍थान, छात्राओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का लाभ

Woman Polytechnic College महिला बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा जिला के रैहन में खुलने जा रहा है। इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल से मंजूरी मिल गई है। यहां पर सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:58 PM (IST)
रैहन में खुलेगा महिला बहुतकनीकी संस्‍थान, छात्राओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का लाभ
महिला बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा जिला के रैहन में खुलने जा रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Woman Polytechnic College, महिला बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा जिला के रैहन में खुलने जा रहा है। इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल से मंजूरी मिल गई है। यहां पर सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स होगा। इन कोर्सों के लिए चालीस-चालीस सीटें रखी गई हैं। यह संस्थान खुल जाने से यहां पर छात्राओं को घरद्वार पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। रैहन, जवाली, फतेहपुर व नूरपुर के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। ऐसे में उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाने वाली छात्राओं को घरद्वार के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल जाएगी।

वहीं, प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रथम, द्वितीय वर्ष के डिप्लोमा स्ट्रीम और फार्मेसी प्रथम वर्ष के नियमित छात्रों की परीक्षाएं 17 मार्च से ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। इस बारे में मार्गदर्शिका व निर्देश बोर्ड ने जारी कर दी है।

यह बोले तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव

बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि रैहन में महिला बहुतकनीकी संस्थान के लिए ऑल इंडिया काउंसिल से स्वीकृति मिल चुकी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की टीम ने भी एफिलेशन के लिए साइट इंस्पेक्शन की है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया बोर्ड प्रथम, द्व‍ितीय वर्ष के डिप्लोमा स्ट्रीम और फार्मेसी प्रथम वर्ष के नियमित छात्रों की परीक्षाएं 17 मार्च से ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। इस बारे में मार्गदर्शिका जारी कर दी है। परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थी तैयार रहें।

सीयू के कुलपति को मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं। ग्लोबल चैम्बर्स आफ कंज्यूमर्स राइट्स की ओर से 31 जुलाई को आयोजित ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड फार आउटस्टैंडिंग अकादमिक लीडर्स चांसलर्स एंड वाइस चांसलर्स पुरस्कार समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। प्रो. बंसल देश के ऐसे 11 कुलाधिपतियों व कुलपतियों में से एक हैं, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। आनलाइन आयोजित कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस शिवराज पाटिल थे।

chat bot
आपका साथी