लडभड़ोल में शिकारी की बंदूक से चली गोली महिला को लगी, हालत गंभीर

Hunter Gun shot उपमंडल जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार दिलवा कर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:47 AM (IST)
लडभड़ोल में शिकारी की बंदूक से चली गोली महिला को लगी, हालत गंभीर
लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जोगेंद्रनगर, राजेश शर्मा। Hunter Gun shot, उपमंडल जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार दिलवा कर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल की पहचान 48 वर्षीय रामाकृष्णा निवासी द्रोव के रूप में हुई है, जिसे गोली लगने से शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। वारदात के बाद समूचे उपमंडल में सनसनी फैल गई है।

गोलीकांड की यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लडभड़ोल क्षेत्र के द्रोव गांव में एक शिकारी की ओर से चलाई गई गोली से महिला घायल हुई है। लेकिन अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया गोलीकांड की छानबीन जारी है। घटनास्‍थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए घायल महिला के बयान के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

chat bot
आपका साथी