रुलेहड़ में महिला ने लगाया फंदा लंघा में मिला व्यक्ति का शव

जागरण टीम शाहपुर/ज्वालामुखी पुलिस थाना शाहपुर के तहत रुलेहड़ की महिला ने फंदा लगाक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:03 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:03 AM (IST)
रुलेहड़ में महिला ने लगाया फंदा 
लंघा में मिला व्यक्ति का शव
रुलेहड़ में महिला ने लगाया फंदा लंघा में मिला व्यक्ति का शव

जागरण टीम, शाहपुर/ज्वालामुखी : पुलिस थाना शाहपुर के तहत रुलेहड़ की महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय सरोज कुमारी पत्नी बुद्धि सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने घर के समीप पशुशाला में फंदा लगाया था। घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मायके पक्ष ने भी किसी पर शक नहीं जताया है। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं खुंडियां पुलिस ने लंघा गांव में शराब की दुकान के ग्राउंड फ्लोर में शव बरामद किया है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शव सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी