तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की मौत, शासन में व्यक्ति ने लगाया फंदा

जागरण टीम योल/ज्वालामुखी पुलिस थाना पालमपुर के तहत डाढ गांव में एक होटल में रविवार रात तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान वियरी स्वामी पत्नी अरुण पोस्ट आफिस मोका जिला वलेरी कर्नाटक के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:34 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:34 PM (IST)
तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की 
 मौत, शासन में व्यक्ति ने लगाया फंदा
तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की मौत, शासन में व्यक्ति ने लगाया फंदा

जागरण टीम, योल/ज्वालामुखी : पुलिस थाना पालमपुर के तहत डाढ गांव में एक होटल में रविवार रात तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान वियरी स्वामी पत्नी अरुण पोस्ट आफिस मोका जिला वलेरी कर्नाटक के रूप में हुई है।

महिला पति सहित एक ग्रुप में श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मां के दर्शन करने आई थी। श्रद्धालुओं का ग्रुप मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद मां चामुंडा देवी मंदिर आया था। रविवार रात सभी श्रद्धालु डाढ स्थित एक होटल में रुके थे। तबीयत बिगड़ने पर महिला को साथ आए लोग डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पालमपुर के एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत 50 वर्षीय व्यक्ति ने घर में ही रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शासन गांव का अश्वनी कुमार मजदूरी करता था। रात को घर आने पर वह कमरे में चला गया। स्वजन ने शक होने पर दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्वजन ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अश्वनी फंदे पर लटका था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने इस बाबत पुष्टि की है।

..

दुकान में आगजनी का आरोपित पुलिस रिमांड पर

संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां स्थित अनुपम हार्डवेयर की दुकान में आगजनी के आरोपित अभिषेक को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस थाना प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि अभिषेक की ओर से चोरी किए लैपटॉप को उसके घर पंचायत कालीजन से बरामद किया है। अभिषेक के अनुसार आगजनी की घटना वाली रात वह लुधियाना से लौटा था।

..

पुलिस ने कब्जे में ली कार

संवाद सहयोगी, जसूर : नूरपुर हलके के तहत पंचायत बरंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लोगों की सूचना पर कंडवाल पुलिस ने कार कब्जे में ली है। नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि कार की नंबर प्लेट जाली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी