बीमा पालिसी रिफंड के नाम पर महिला से 1.32 लाख की ठगी

संवाद सहयोगी पालमपुर उपमंडल पालमपुर की एक महिला बीमा पालिसी रिफंड के नाम पर ठगी का शिकार हुई है। शातिर ने एक लाख से अधिक की राशि हड़प ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 02:13 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 02:13 AM (IST)
बीमा पालिसी रिफंड के नाम पर 
महिला से 1.32 लाख की ठगी
बीमा पालिसी रिफंड के नाम पर महिला से 1.32 लाख की ठगी

संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल पालमपुर की एक महिला बीमा पालिसी रिफंड के नाम पर ठगी का शिकार हुई है। शातिर ने एक लाख से अधिक की राशि हड़प ली है। हालांकि यह घटना काफी पहले हुई थी लेकिन पीड़िता ने इस बाबत शिकायत अब पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज करवाई है। मामला मई माह का है।

चचियां क्षेत्र की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 20 मई, 2021 को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। शातिर ने महिला से कहा कि बीमा पालिसी का रिफंड उसके पास आया है। रिफंड को खाते में देने के लिए कुछ कागजात बनेंगे। शातिर ने महिला को एक लाख, 32 हजार रुपये की पेमेंट करने के लिए कहा गया। फोन करने वाले ने दो घंटे के भीतर ही पूरा पैसा ट्रांसफर होने की बात कही। महिला के अनुसार, उसने अपने दो बैंक खातों से यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने फोन बंद कर दिया और कोई पेमेंट नहीं मिली। महिला ने इस बाबत अपने स्तर पर छानबीन की लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता के अनुसार, जिस व्यक्ति ने उसे फोन किया था, उसका मोबाइल कई माह से बंद पड़ा है। महिला साइबर अपराध की ठगी का शिकार हुई है। डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

..

ये बरतें सावधानी

-अपने नेट बैंकिग और एटीएम कार्ड का पासवर्ड निरंतर बदलते रहें।

-बैंक खाते से होने वाली ट्रांजेक्शन पर नजर बनाए रखें।

-फोन पर किसी को भी अपने बैंक खाते या पैसे देने की सूचना न दें।

-अगर आपको फोन भी आता है तो खुद ही बैंक या संबंधित शाखा में जाकर इस बारे में जानकारी हासिल करें।

..

नाबालिग को भगाने पर दर्ज करवाई शिकायत

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : पुलिस थाना ज्वालामुखी में उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने एक युवक के खिलाफ बेटी को भगाकर ले जाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी दो अक्टूबर की रात कहीं चली गई है। महिला के अनुसार, अरुण निवासी पसिपुर उनकी बेटी को भगाकर ले गया है।

.........

देवर-देवरानी के खिलाफ दर्ज करवाया मारपीट का मामला

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : लोअर घलौर की एक महिला ने देवर व देवरानी के खिलाफ अकारण ही मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

chat bot
आपका साथी