ड्रोन की मदद से ढूंढा जाएगा बरठीं अस्पताल से फरार दुष्कर्म का आरोपित

जिला बिलासपुर के तलाई थाना के तहत बरठीं अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 29 वर्षीय आरोपित मनोहर लाल 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस की टीम ने आरोपित को खोजने के लिए चार टीमों का गठन किया है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:55 PM (IST)
ड्रोन की मदद से ढूंढा जाएगा बरठीं अस्पताल से फरार दुष्कर्म का आरोपित
ड्रोन की मदद से ढूंढा जाएगा बरठीं अस्पताल से फरार दुष्कर्म का आरोपित। जागरण आर्काइव

बिलासपुर, संवाद सहयोगी। जिला बिलासपुर के तलाई थाना के तहत बरठीं अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 29 वर्षीय आरोपित मनोहर लाल 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस की टीम ने आरोपित को खोजने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस ने उस रास्ते के माध्यम से भी ढूंढने की कोशिश जिस रास्ते से वह वीरवार को जंगल की ओर भाग गया था, लेकिन पुलिस की टीम को सफलता हासिल नहीं लगी है। ऐसे में पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए स्थानीय स्तर पर एक ड्रोन को हायर किया है। हालांकि यह तय नहीं है कि पुलिस ने कितने ड्रोन हायर किए हैं। यदि फिर भी सफलता हासिल नहीं होती है तो फिर पुलिस डाग स्कवायड का भी सहारा ले सकती है।

ज्ञात हो कि आरोपित पर कोटधार क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप लगा है तथा पुलिस की टीम ने लड़की को बरेली (उत्तरप्रदेश) से ढूंढ निकाला था। आरोपित का मेडिकल करवाने के लिए बरठीं अस्पताल ले गई थी, लेकिन वहां पर मेडिकल के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपित को अभी पकड़ा नहीं गया है। अब पुलिस ने एक ड्रोन को हायर किया है। उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी।

हमीरपुर में आइटीआइ गेट के बाहर अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला, घायल

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आइटीआइ गेट के बाहर किसी अज्ञात वाहन चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद महिला को सड़क पर छोड़ कर वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने महिला के स्वजन को फोन करके सूचना दी तथा घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला के स्वजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी