मनाली में फिर रफ्तार पकड़ने लगा विंटर सीजन

क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या एक हजार का आंकड़ा छूने लगा है। एक साथ चार अवकाश होने के चलते सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी हुई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:15 PM (IST)
मनाली में फिर रफ्तार पकड़ने लगा विंटर सीजन
मनाली पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या में एक हजार का आंकड़ा छूने लगा है।

मनाली, जेएनएन। क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मनाली पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या में एक हजार का आंकड़ा छूने लगा है। मनाली के पर्यटन कारोबारियों की माने तो 31 जनवरी तक मनाली के अधिकतर होटल पैक बताए जा रहे हैं।

एक साथ तीन चार अवकाश होने के चलते सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन निगम के होटलों में भी एक्यूपेंसी बढ़ी है तथा पर्यटन स्थलों में भी रौनक दो गुना हो गई है। मनाली में  अव्यवस्था का आलम दिख रहा है। व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नहीं हुआ तो आने वाले दो तीन दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या गम्भीर रुप धारण कर सकती है। अटल टनल पर्यटकों के लिए अभी बहाल नहीं हुई है। शनिवार को सोलंगनाला जा रहे पर्यटकों को नेहरुकुंड के समीप रोक दिया जिससे भारी ट्रैफ़िक जाम लग गया।

जाम लगने से सैलानियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। होटल कारोबारी जितेंद्र वर्मा, सन्दीप सूद, लुदर ठाकुर व प्रीतम ने बताया की एक साथ तीन चार अवकाश होने के चलते पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद विंटर सीजन फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा कि अटल टनल की ओर बर्फ बारी होती देख पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि सोलंगनाला की पहाड़ी में बर्फ शुरू होती देख नेहरुकुंड में पर्यटक वाहनों को रोका गया था लेकिन दोपहर बाद सभी को सोलंगनाला भेज दिया।

मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रे सहित अटल टनल के छोर में हल्की बर्फबारी शुरू

पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। रोहतांग दर्रे सहित अटल टनल में बर्फ बारी का दौर शुरू हो गया है। लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले क्षत्रों में भी बर्फ की परत बिछ गई है। बर्फबारी शुरू होने  से शनिवार को सभी वाहनों को  नार्थ पोर्टल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मौसम के हालात को देखते हुए पहले पर्यटकों को नेहरुकुंड  में रोका फिर दोपहर बाद सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दी गई। पर्यटन नगरी मनाली सहित लाहुल घाटी में बादलों में डेरा डाल दिया है तथा रोहतांग सहित समस्त ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ बारी का क्रम शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी