Winter Carnival Manali: पहली बार होगी कार और स्कूटी मैराथन, पांच हजार महिलाएं एक साथ निकालेंगी झांकी

Winter Carnival Manali 2022 महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार विंटर कार्निवाल में कार और स्कूटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मनाली में 78 महिला मंडलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:41 AM (IST)
Winter Carnival Manali: पहली बार होगी कार और स्कूटी मैराथन, पांच हजार महिलाएं एक साथ निकालेंगी झांकी
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार विंटर कार्निवाल में कार और स्कूटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

मनाली, जागरण संवाददाता। Winter Carnival Manali 2022, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार विंटर कार्निवाल में कार और स्कूटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मनाली में 78 महिला मंडलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री एवं मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर ने की। उन्‍होंने कहा कार्निवाल से पहले क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिनी मैराथन भी होगी। मनाली में दो से छह जनवरी, 2022 तक होने वाले विंटर कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम होंगे।

महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा नाटियों का आयोजन किया जाएगा। तीन जनवरी को राइट बैंक की संकड़ों महिलाएं काले पट्टू पहन कर पारंपरिक जेवरात सहित तथा वामतट की महिलाएं सफेद पट्टू में पांच जनवरी को नाटी डालेंगी। नाटियों के लिए अलग-अलग थीम दिया जाएगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को 10 दिसंबर तक थीम को अंतिम रूप देने को कहा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विंटर कार्निवाल के दौरान 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियां होंगी। कार्निवाल में धनराशि को मौजूदा आठ हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया है।

मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा जिला में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। मनाली विधानसभा क्षेत्र की 5000 महिलाएं एक विशाल झांकी इस उपलक्ष्य में निकालेंगी।

chat bot
आपका साथी