मंत्री व भाजपा नेत्री को बदनाम करने वाले को ढूंढ निकालेंगे : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेत्री को बदनाम करने वाले षड्यंत्रकारी को ढूंढ निकालेंगे। ऐसा व्यक्ति जहां भी होगा पकड़ में आने के बाद उसे बताना होगा कि ऐसा क्यों किया।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:04 PM (IST)
मंत्री व भाजपा नेत्री को बदनाम करने वाले को ढूंढ निकालेंगे : जयराम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेत्री को बदनाम करने वाले षड्यंत्रकारी को ढूंढ निकालेंगे। ऐसा व्यक्ति जहां भी होगा, पकड़ में आने के बाद उसे बताना होगा कि ऐसा क्यों किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि किसी भी मंत्री या व्यक्ति के सम्मान के साथ किसी को खिलवाड़ करने का हक नहीं है। कथित वायरल पत्र घटिया व विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति की हरकत है। ऐसे लोगों का मकसद केवल प्रतिष्ठित लोगों की छवि को नुकसान पहुंचाना है। इस तरह के पत्र रोजाना सरकार के पास आते हैं मगर अज्ञात पत्रों के आधार पर किसी पर लांछन लगाना उचित नहीं है। उन्होंने पत्र भेजने वाले व्यक्ति को चुनौती दी कि यदि उसके पास सुबूत हैं तो सामने आकर प्रमाण दिखाए। सरकार ऐसे गैरजिम्मदाराना कृत्य करने वाले को शीघ्र ढूंढ निकालेगी। पहले भी पंचकूला से इसी प्रकार का पत्र जारी करने वाला पकड़ा गया था। उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी थी। सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ चरित्रहनन का षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की सनसनी फैलाने की कोई जुर्रत न कर सके। सरकार भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। यदि प्रदेश के किसी व्यक्ति, संस्था के पास भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज हैं तो सरकार की जांच एजेंसियों को सौंपे। यदि कोई सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को ऐसे दस्तावेज सौंपना चाहता है तो उनकी जांच करवाई जाएगी। सरकार भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने वालों को सम्मानित करेगी।

सत्ती बोले, वायरल पत्र बदनाम करने की साजिश

राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ङ्क्षसह सत्ती ने कहा कि वायरल किया गया पत्र बदनाम करने की घटिया साजिश है। आरोप लगाने वाले के पास सुबूत हैं तो मुख्यमंत्री या फिर जांच एजेंसियों को सौंपे। ऐसे पत्र से मंत्री और भाजपा नेत्री का चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया है।

chat bot
आपका साथी