पत्‍नी की हत्‍या के आरोपित की पालमपुर थाने में मौत, पुलिस का तर्क अचानक बिगड़ी तबीयत, पढ़ें पूरा मामला

Death in Police Custody पुलिस थाना पालमपुर में शुक्रवार रात काे पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपित पति की मौत हो गई। नगेंद्र कुमार यादव निवासी चंपारण बिहार का रहने वाला था। जो लंबे समय से अपने परिवार के साथ सुग्घर में किराये के मकान में रहता था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 02:22 PM (IST)
पत्‍नी की हत्‍या के आरोपित की पालमपुर थाने में मौत, पुलिस का तर्क अचानक बिगड़ी तबीयत, पढ़ें पूरा मामला
पुलिस थाना पालमपुर में शुक्रवार रात काे पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपित पति की मौत हो गई।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। Death in Police Custody, पुलिस थाना पालमपुर में शुक्रवार रात काे पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपित पति की मौत हो गई। नगेंद्र कुमार यादव निवासी चंपारण बिहार का रहने वाला था। जो लंबे समय से अपने परिवार के साथ सुग्घर में किराये के मकान में रहता था। नगर निगम वार्ड-5 सुग्घर में रहने वाले नगेंद्र की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। पालमपुर पुलिस काे सूचना मिली थी कि सुग्घर गांव में बच्चाें संग किराये के कमरे में रहने वाली दंपती में से पत्नी की संदिग्ध माैत हाे गई है।

पुलिस ने तुरंत माैका पर जाकर मुआयना किया व संदिग्ध अवस्था काे लेकर धर्मशाला से फाॉरेंसिक टीम काे सूचना दी। फाॅरेंसिक टीम ने घर से कुछ साक्ष्य जुटाकर आराेपित पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अकसर झगड़ा करते रहते थे। पड़ाेसियाें ने पुलिस काे दिए बयान में बताया कि गत 9 जून काे भी पति-पत्नी में मारपीट हुई थी। इसके बाद पड़ाेसी ने ही घायल महिला काे क्षेत्र के निजी अस्पताल विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। इसके बाद महिला की हालत में सुधार आ रहा था कि शुक्रवार काे भी पड़ाेसी ने पति-पत्नी में झगड़ा हाेने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस काे सूचना दी।

मृतका के पति ने पुलिस काे बताया कि पिछले दिनाें निजी अस्पताल में उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हाे रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह उसने अचानक दर्द की शिकायत की। इस पर उन्हाेंने पड़ाेसी काे एंबुलेंस बुलाने का आग्रह किया। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम ताेड़ दिया। पुलिस ने पड़ाेसी के बयान के आधार पर रिंकी के पति नगेंद्र को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ आइपीसी 304 आइपीसी का मामला दर्ज किया था।

शुक्रवार रात को नगेंद्र पालमपुर थाने में ही था। नगेंद्र की मेडिकल रिपोर्ट में उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं बताई गई है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि देर रात को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, जिस पर पुलिस उसे सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए। अस्पताल में अभी उनका इलाज शुरू होता उससे पूर्व नगेंद्र की मौत हो गई। बड़ा सवाल यह है कि अगर नगेंद्र अगर मेडिकल तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ था तो रात को उसे अचानक क्या हाे गया।

chat bot
आपका साथी