Congress Membership Campaign : नशे से दूर रहकर खादी को जो देगा बढ़ावा वही बनेगा कांग्रेस का सदस्य

Congress Membership Campaign हिमाचल में उपचुनाव का शोर थमते ही कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में पीसीसी को पत्र जारी कर दिया गया है। यह सदस्यता अभियान कांग्रेस पूरे देश में शुरू करने जा रही है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:20 PM (IST)
Congress Membership Campaign : नशे से दूर रहकर खादी को जो देगा बढ़ावा वही बनेगा कांग्रेस का सदस्य
कांग्रेस सदस्‍यता अभियान के लिए पार्टी ने सर्कुलर जारी किया है। जागरण आर्काइव

शिमला, अनिल ठाकुर।

Congress Membership Campaign, हिमाचल में उपचुनाव का शोर थमते ही कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में पीसीसी को पत्र जारी कर दिया गया है। यह सदस्यता अभियान कांग्रेस पूरे देश में शुरू करने जा रही है। सदस्यता अभियान के बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे। इसी के आधार पर अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के साथ सदस्यता अभियान का फारमेट भी भेजा गया है। कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता में 10 शर्तें रखी हैं। जो इन शर्तों को मानेगा वही पार्टी का सदस्य बन सकेगा। पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से नशे से दूर रहने और खादी को बढ़ावा देने का संकल्प भी लेगी। उन्हीं लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दी जाएगी, जो शराब व ड्रग्स से दूर रहने की घोषणा करेंगे।

सदस्य बनते वक्त इसका भी वचन लेना होगा कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की सार्वजनिक मंचों से आलोचना नहीं करेंगे। कांग्रेस का सदस्य बनने वालों को सदस्यता फार्म में यह वचन लेना होगा कि वे किसी भी प्रकार के सामाजिक भेदभाव में शामिल नहीं रहेंगे। सामाजिक बुराई को खत्म करने का काम करेंगे। सदस्यता फार्म के अनुसार समाज में शांति और भाईचारा लाना पार्टी का लक्ष्य है। कांग्रेस के नए सदस्यता फार्म के अनुसार नए सदस्यों को यह घोषणा पत्र देना होगा कि वे सीङ्क्षलग सीमा से ज्यादा कोई संपत्ति नहीं रखेंगे और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की खातिर शारीरिक श्रम या कार्य करने में कोई संकोच नहीं करेंगे।

चार चरणों में चलेगा सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान चार चरणों में चलेगा। पहले चरण में पहली नवंबर से 21 मार्च 2022 तक सदस्यता ली जाएगी। पांच रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है। पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक इसकी सूची जारी की जाएगी। 16 अप्रैल से 31 मई तक ब्लाक कमेटी और पीसीसी सदस्य बनने के लिए चुनाव होगा। फेज-2 में डीसीसी के लिए चुनाव होगा। यह पहली जून से 20 जुलाई तक चलेगा। तीसरा चरण 21 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होगा। 21 अगस्त से 20 सितंबर तक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। चौथे व अंतिम चरण में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के लिए चुनाव होगा।

chat bot
आपका साथी