पत्नी को चैटिंग करने से रोका तो तोड़ दिए दांत

ठियोग थाना क्षेत्र में एक पति को पत्नी को चैङ्क्षटग करते समय रोक-टोक करना महंगा पड़ गया। पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए। इससे उसके पति के तीन दांत टूट गए।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:27 PM (IST)
पत्नी को चैटिंग करने से रोका तो तोड़ दिए दांत
पत्नी को चैटिंग करने से रोका तो दांत तोड़ दिए

शिमला, जागरण संवाददाता। ठियोग थाना क्षेत्र में एक पति को पत्नी को चैङ्क्षटग करते समय रोक-टोक करना महंगा पड़ गया। पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए। इससे उसके पति के तीन दांत टूट गए।

घटना वीरवार शाम शिमला से सटे ठियोग थाना क्षेत्र की है। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

छैला निवासी अमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैङ्क्षटग कर रही थी। जब उसने इस बारे में पत्नी से पूछा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई। पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसाईं। इससे उसके तीन दांत टूट गए। डीएसपी ठियोग लखबीर ङ्क्षसह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज

पुलिस थाना जवाली में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार, नगर पंचायत जवाली की वार्ड छह की एक महिला ने 16 सितंबर को टोल फ्री 1100 पर शिकायत की थी कि वह जवाली बाजार में रेडीमेड की दुकान करती है। 15 सितंबर को अपनी दुकान पर थी कि देर सायं करीबन साढ़े पांच बजे उसने ननंद की दुकान पर लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनी। वहां पर वार्ड छह की ही एक महिला उसकी ननंद के साथ बहसबाजी कर रही थी। उसने उस महिला को पूछा कि लड़ाई क्यों कर रही हो तो उसने उसे अनाप-शनाप बोला। शिकायतकर्ता ने कहा कि महिला ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर जलील किया तथा गाली-गलौच किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर इसकी जांच के लिए शिकायत जवाली थाना में भेजा। इस पर जवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों को कलमबद्ध किया तथा बयानों के आधार पर आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जातिसूचक शब्द कहने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी