विधायक अर्जुन ने पूछा संक्रमितों का कुशलक्षेम

विधायक अर्जुन सिंह ने शनिवार को कोटला का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST)
विधायक अर्जुन ने पूछा संक्रमितों का कुशलक्षेम
विधायक अर्जुन ने पूछा संक्रमितों का कुशलक्षेम

मदद को बढ़े हाथ

संवाद सूत्र, कोटला : विधायक अर्जुन सिंह ने शनिवार को कोटला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोहलदा, नियांगल, कोटला व बलाह गांव में संक्रमित लोगों का कुशलक्षेम पूछा और कोरोना के कारण जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके स्वजन को ढांढस बंधाया।

उन्होंने बलाह में दो परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इसके बाद पंचायत नियांगल में बन रही मियोल सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, भाजपा नूरपुर जिला अध्यक्ष रमेश राणा, मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, कमलेश शर्मा, नियांगल पंचायत प्रधान कैप्टन चुनी लाल, दिनेश सिंह, उपप्रधान संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

योल : ब्राह्मण कल्याण सभा धर्मशाला इकाई अध्यक्ष नर्वदा शर्मा ने शनिवार को विश्व हिदू परिषद के साथ गुजरात के प्रवासी परिवारों को राशन बांटा। इस दौरान वीएन रैणा भी मौजूद रहे।

शाहपुर : पूर्व सैनिक लीग ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में उपायुक्त को राकेश प्रजापति को दवाएं, आक्सीमीटर, मास्क, ग्लब्ज, सैनिटाइजर व अन्य सामान भेंट किया। इस मौके पर महासचिव कर्नल वाइएस राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी गुलेरिया, लेफ्टिनेंट डीएस जसवाल, सूबेदार केवल सिंह राणा, सीपीओ जितेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमल शर्मा ने संगठन ही सेवा मुहिम के तहत शाहपुर की तत्वानी पंचायत में 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें बांटी। इस मौके पर पंचायत प्रधान मधु बाला व उपप्रधान सुरेश गुलेरिया भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी