घोषणा का स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली की जगी उम्मीद

जागरण टीम धर्मशाला जेसीसी की बैठक में लिए गए फैसलों का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। साथ ही उन्हें यह उम्मीद भी जगी है कि सरकार जल्द पुरानी पेंशन बहाल करेगी। कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ देने व अनुबंध काल को तीन से घटाकर दो साल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। जेसीसी की बैठक में ज्यादातर मांगें पूरी होने से जिले के कर्मचारी संगठन उत्साहित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:48 AM (IST)
घोषणा का स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली की जगी उम्मीद
घोषणा का स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली की जगी उम्मीद

जागरण टीम, धर्मशाला : जेसीसी की बैठक में लिए गए फैसलों का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। साथ ही उन्हें यह उम्मीद भी जगी है कि सरकार जल्द पुरानी पेंशन बहाल करेगी। कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ देने व अनुबंध काल को तीन से घटाकर दो साल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। जेसीसी की बैठक में ज्यादातर मांगें पूरी होने से जिले के कर्मचारी संगठन उत्साहित हैं।

..

2009 की अधिसूचना लागू होने से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को राहत मिली है। संघ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है। उम्मीद है कि शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की भी घोषणा करेंगे। कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ देना सराहनीय है।

-अनीश धीमान, महासचिव जिला कांगड़ा न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ।

..

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा वर्ष 2009 की केंद्र की अधिसूचना लागू करने पर सरकार का धन्यवाद करता है। पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए। सरकार को इस संबंध में जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करनी चाहिए ताकि कर्मियों को इसका लाभ मिल सके।

-प्रवीण शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष संघर्ष मोर्चा।

..

फैसलों का आइटीआइ प्रशिक्षित पंप आपरेटर महासंघ व न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ स्वागत करता है। जिस तरह की उम्मीदें एनपीएस कर्मचारियों को थीं, उन पर प्रदेश सरकार खरा नहीं उतर पाई है। हमें आशा थी कि इस बार मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन स्कीम को प्रदेश में लागू कर देंगे और सभी कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ नियुक्ति से देने की घोषणा भी करेंगे।

-जगदीप डोगरा, उपाध्यक्ष न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन भवारना ब्लाक।

..

जेसीसी की बैठक में सरकार की ओर से की गई घोषणाओं से कर्मियों को लाभ मिलेगा। पहली जनवरी, 2016 से प्रदेश में कार्यरत सभी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने की घोषणा के साथ अनुबंध कर्मचारियों को राहत देते हुए उनका अनुबंध कार्यकाल तीन से घटाकर दो वर्ष कर दिया है। फैसला स्वागत योग्य है।

-अजय खट्टा, अध्यक्ष जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

..

प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार

संवाद सूत्र, राजा का तालाब : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब के महासचिव राजेंद्र शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को पहली जनवरी, 2016 से नया पे स्केल देने के लिए सरकार का आभार जताया है।

..

सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ गदगद

भवारना : अनुबंध कार्यकाल तीन से घटाकर दो वर्ष करने के निर्णय पर हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने खुशी जताई है। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार राकेश कतनौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित मन्हास, महासचिव अजय कुमार नांगला, उपाध्यक्ष विकास, राजेश चौधरी और विजय, सलाहकार मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल किशोर, सचिव संजीवन, संयुक्त सचिव हर्ष और अनीश गुलेरिया एवं मीडिया और इंटरनेट मीडिया प्रभारी अमित ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी