बर्फ के बीच तेज हवाओं ने ठंडा किया मौसम, रोहतांग दर्रे में जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

देश विदेश के सैलानियों की पसंद रहने वाले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में जा रहे हैं तो जरा सावधान होकर जाएं। इन दिनों रोहतांग दर्रे में बर्फ़ीली हवाएं चल रही है साथ ही बीच बीच में बर्फिला तूफान भी दिक्कत को बढ़ा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 01:06 PM (IST)
बर्फ के बीच तेज हवाओं ने ठंडा किया मौसम, रोहतांग दर्रे में जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
रोहतांग दर्रे में हवाएं चल रही है साथ ही बीच बीच में तूफान भी दिक्कत को बढ़ा रहा है।

मनाली, जागरण संवाददाता। देश विदेश के सैलानियों की पसंद रहने वाले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में जा रहे हैं तो जरा सावधान होकर जाएं। इन दिनों रोहतांग दर्रे में बर्फ़ीली हवाएं चल रही है साथ ही बीच बीच में तूफान भी दिक्कत को बढ़ा रहा है। जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास गर्म कपड़ों की व्यवस्था जरूर हों। आप गर्म कपड़े साथ नहीं ले है तो घबराने की जरूरत नहीं है। रोहतांग जाती बार रास्ते में गर्म कपड़े किराए पर मिल जाते है। जाती बार इन कपड़ों को ज़रूर अपने वाहन में रख लें ताकि बर्फीला तूफान आने की सूरत में यह कपड़े आपकी मदद कर सके।

साथ ही खाने पीने का सामान भी आपके पास हो। हालांकि सरकार ने 10 करोड़ की लागत से मढ़ी में मार्किट का निर्माण किया है लेकिन अचानक होने वाली बर्फ़बारी में यह खाने पीने का सामान आपकी दिक्कत को कम कर सकता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जो खाने का सामान आप ले गए हैं। उसका कूड़ा कचरा दर्रे में न फेंककर अपने वाहन में बापस मनाली लाएं। इन दिनों रोहतांग दर्रे में सैलानियों के मेला लगा हुआ है। रोहतांग दर्रे में बर्फीली हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। ठंडी वादियों में सैलानी डेढ़ फीट बर्फ के उपर अठखेलियां कर रहे हैं। साथ ही स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, स्नो ट्यूब, माउंटेन बाइक और घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं।

राहनीनाला से आगे सड़क पर अभी बर्फ की परत जमी हुई है। जिस कारण वाहन चलाना जोखिमभरा भी हो गया है। रोहतांग दर्रे में दिन के समय भी बर्फ़ीली हवाएं चल रही है जिस कारण ठंड अधिक है। राहनीनाला से दो मोड़ आगे सड़क पर बर्फ व पानी जमा है जिस कारण यहां से आगे रोहतांग तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे में आप जोखिम न लें और कुछ दूरी पैदल पार कर बर्फ का आनंद लें।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि इन दिनों पर्यटकों की आमद घटी है लेकिन वीकेंड में पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल है। उन्होंने बताया कि अनुमति प्राप्त पर्यटक वाहन ही दर्रे में भेजे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी