राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए पालमपुर में धन संग्रह शुरू

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नगर समिति पालमपुर की अाेर से धन संग्रह का अभियान वाल्मीकि मंदिर घुग्घर से प्रारंभ किया। धन संग्रह को लेकर बाल्मीकि मंदिर की कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी ने 5100 रुपये की राशि भेंट कर अभियान की सफलता की शुरूअात की।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:11 PM (IST)
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए पालमपुर में धन संग्रह शुरू
नगर समिति पालमपुर ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए धन संग्रह का अभियान घुग्घर से प्रारंभ किया।

पालमपुर, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नगर समिति पालमपुर की अाेर से धन संग्रह का अभियान वाल्मीकि मंदिर घुग्घर से प्रारंभ किया। धन संग्रह को लेकर प्रदेश में समितियों के तहत पालमपुर समिति ने इसका आगाज किया व वाल्मीकि मंदिर की कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी ने 5100 रुपये की राशि राशि भेंट कर अभियान की सफलता की शुरूअात की।

इसके बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी रामकुमार सूद ने कमेटी काे एक लाख 11 साै रुपये की राशि देकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में योगदान दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुसांगिक संगठनों की अाेर से राम मंदिर निर्माण के लिए मकर सक्रांति, 13 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में भी प्रदेश, ज़िला, खंड एवं नगर समितियों का गठन हुअा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान की पालमपुर ज़िला समिति संयोजक अजय ने बताया कि इस कार्य में हज़ारों राम भक्त सेवाएं दे रहे हैं। भगवान श्रीराम हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं अाैर हर राम भक्त को इस अभियान में अपनी आहुति डालनी चाहिए। उन्हाेंने बताया कि इस पुण्य कार्य के लिए 10 रुपये से 1000 रुपये की कूपन व्यवस्था भी की गई है। जबकि इससे अधिक राशि देने वालाें के लिए अायकर की धारा 80जी के तहत अायकर छूट की रसीद व्यवस्था की गई है।

अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 20 हजार रुपये से अधिक राशि काे केवल चैक के माध्यम से ही स्वीकार किया जा रहा है और एकत्रित नकद राशि को 48 घंटे के भीतर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में जमा करवाया जा रहा है। कुछ कार्यकर्ताओं को डिपोजिटर बनाया गया है, जो बैंक कोड के माध्यम से राशि ट्रस्ट के खाते में जमा करवाएंगे। आज के अभियान में जिला संघचालक डॉ. जगतार गुलेरिया, डॉ. सुरजीत, अरविंद शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, युधिष्ठर राज बख्सी व राकेश गिल सहित नगर प्रचारक राहुल चंदेल विशेष रुप से शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी