चंबा-भरमौर एनएच पर दुनाली में गिरा डंगा, वाहनों की आवाजाही बाधित

चंबा-भरमौर राष्‍ट्ीय राजमार्ग (एनएच) पर दुनाली के समीप रविवार सुबह डंगा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई जिस कारण वाहन चालकों सहित सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह करीब 10 बजे दुनाली के समीप अचानक डंगा गिर गया

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:59 PM (IST)
चंबा-भरमौर एनएच पर दुनाली में गिरा डंगा, वाहनों की आवाजाही बाधित
चंबा-भरमौर एनएच पर दुनाली में गिरा डंगा। जागरण

मैहला, संवाद सहयोगी। चंबा-भरमौर राष्‍ट्ीय राजमार्ग (एनएच) पर दुनाली के समीप रविवार सुबह डंगा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिस कारण वाहन चालकों सहित सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे दुनाली के समीप अचानक डंगा गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय डंगा गिरा, उस वक्त मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी। डंगा गिरने के बाद मार्ग पर बसों सहित अन्य वाहन फंस गए। वाहन चालकों द्वारा डंगा गिरने की सूचना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मंडल चंबा को दी गई, जिसके उपरांत मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन, दोपहर करीब तीन बजे तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।

गौरतलब है कि चंबा जिला में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिस कारण विभिन्न मार्गों पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बीते शनिवार को भी जिला चंबा में भूस्खलन होने के कारण करीब 45 मार्गों पर वाहनों के पहिए थम गए थे।

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द मार्ग को बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जा सके।

chat bot
आपका साथी