नूरपुर में बारिश से मकान की दीवार गिरी

नूरपुर के वार्ड चार में राजस्व विभाग की कॉलोनी के निकट सुकन्या देवी के मकान की दीवार गिर गई। सुकन्या देवी को अपने घर का सामान पड़ोसियों के घर में रखना पड़ा है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ क्षतिग्रस्त मकान में रह रही हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:20 AM (IST)
नूरपुर में बारिश से मकान की दीवार गिरी
नूरपुर में राजस्व विभाग की कॉलोनी के निकट सुकन्या देवी के मकान की दीवार गिर गई।

नूरपुर, संवाद सहयोगी। नूरपुर के वार्ड चार में राजस्व विभाग की कॉलोनी के निकट सुकन्या देवी के मकान की दीवार गिर गई। सुकन्या देवी को अपने घर का सामान पड़ोसियों के घर में रखना पड़ा है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ क्षतिग्रस्त मकान में रह रही हैं। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि सुकन्या देवी को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। तहसीलदार सुरभि नेगी ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद उक्ति परिवार को सरकारी राहत मैनुअल के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

नियाजपुर में चट्टाने गिरने से बढ़ा खतरा

नूरपुर न्याजपुर में पहाड़ी से चट्टाने गिरने से खतरा बढ़ गया है। दरअसल यहां पर पहाड़ी से गिरी चट्टाने एक कार पर आ गिरी थी, जिसके चालक को वाहन की छत्त फाड़कर निकाला गया था। उस दिन के बाद यहां लोग सहमे हुए हैं और यहां से गुजरते वक्त एहतियात रख रहे हैं, वहीं लोगों को यह भी डर है कि यह चट्टाने फिर से गिरकर कोई तबाही न मचा दें। बारिश के कारण पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे में जगह भूस्खलन व पहाड़ी दरकने से खतरा उत्पन्न हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी सभी चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया है। अधिक जरूरी न हो तो यात्राएं टालने के भी निर्देश दिए हैं।

यह बोले उपायुक्त कांगड़ा

कांगड़ा जिला के उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। इस लिए एहतियात रखें और नदी नालों के नजदीक न जाएं। जिन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है या फिर होने की संभवाना है वहां से भी दूर रहें।

chat bot
आपका साथी