कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल ने डाडासीबा में किया सैनिटाइजेशन

व्यापार मंडल डाडासीबा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोगा के नेतृत्व में सभी व्यापारी वर्ग ने एकजुटता दिखाते हुए समूचे बाजार बस स्टैंड पुलिस चौकी डाडासीबा व प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की। इसमें सुनील शर्मा रूपिंद्र सिंह सतीश कुमार अशोक मेहरा आकाश शर्मा ने सहयोग दिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:03 PM (IST)
कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल ने डाडासीबा में किया सैनिटाइजेशन
तेजी से बढ़ रहे कोराेना संक्रमण के मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल डाडासीबा ने क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। क्षेत्र में दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे कोराेना संक्रमण के मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल डाडासीबा ने भी इस संक्रमण के रोकथाम के लिए अपने स्तर पर काम करने के सहयोग देने की शुरू की है। मंगलवार को व्यापार मंडल डाडासीबा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोगा के नेतृत्व में सभी व्यापारी वर्ग ने एकजुटता दिखाते हुए समूचे बाजार, बस स्टैंड, पुलिस चौकी डाडासीबा व प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की।

इस सैनिटाइजेशन अभियान में व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा, रूपिंद्र सिंह, सतीश कुमार, अशोक मेहरा, आकाश शर्मा, गुरमीत सिंह सहित ने सहयोग दिया। इसके अलावा एकल अभियान अंचल नूरपुर संच जसूर ने ग्राम पंचायत कमनाला में एकल अभियान के तहत मास्क वितरित किए। अभियान की कार्यकर्ता एवं संच प्राथमिक प्रमुख सोनिया डडवाल ने बताया कि कोरोना  महामारी के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए एकल अभियान के सौजन्य से कमनाला की आशा वर्कर को 100 मास्क भेंट किए जोकि गरीब परिवारों को वितरित किए जाएंगे। सोनिया ने कहा कि लोग महामारी से बचने के लिए मास्क का नियमित प्रयोग करें करें, हाथों को बार बार धोएं, शारीरिक दूरी व प्रशासन के नियमों पालन करते हुए महामारी की चेन को तोड़ने में अपनी सहभागिता निभाएं।

chat bot
आपका साथी