हिमाचल में बढ़ी वीवीआइपी की मूवमेंट, आज पहुंचे कई नामी चेहरे

देश के मैदानी भागों में तपिश बढ़ते ही पहाड़ों में पर्यटकों व वीवीआइपी की मूवमेंट बढ़ गई है। नेता हों या अभिनेता खूबसूरत वादियों में स्वजनों के साथ सुकून के पल गुजार रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ते ही लोगों ने देवभूमि हिमाचल का रुख कर लिया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:36 PM (IST)
हिमाचल में बढ़ी वीवीआइपी की मूवमेंट, आज पहुंचे कई नामी चेहरे
लाहुल के पर्यटन स्थल सिस्सू के रेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री गडकरी का लाहुली परंपरा से स्वागत करती महिलाएं। जागरण

मंडी, जागरण संवाददाता। देश के मैदानी भागों में तपिश बढ़ते ही पहाड़ों में पर्यटकों व वीवीआइपी की मूवमेंट बढ़ गई है। नेता हों या अभिनेता, खूबसूरत वादियों में स्वजनों के साथ सुकून के पल गुजार रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ते ही इन लोगों ने देवभूमि हिमाचल का रुख कर लिया है। वीवीआइपी व पर्यटकों के आने से प्रदेश में होटल व होम स्टे मालिकों के चेहरे खिल गए हैं।

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्वजनों के साथ चार दिवसीय दौरे पर हिमाचल में हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को कुल्लू पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्वजनों के साथ कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में सुकून के पल गुजारने के बाद शुक्रवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र ङ्क्षसह धौनी व अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में हिमाचल का दौरा करके लौटे हैं। दोनों ने कई दिनों तक शिमला जिले की वादियां निहारीं।

निजी प्रवास पर आए वीवीआइपी होटल, सरकारी गेस्ट हाउस या फिर भीड़भाड़ वालों स्थानों में ठहरने के बजाय एकांत में बने काटेज व होम स्टे को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। रोहतांग दर्रे के बजाय अटल टनल रोहतांग व जनजातीय जिले लाहुल स्पीति की खूबसूरत वादियां वीवीआइपी व पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार रोहतांग दर्रे पर पर्यटकों की ज्यादा चहल पहल नहीं है। बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक व वीवीआइपी बारालाचा स्नो प्वाइंट पहुंच रहे हैं। तीर्थन घाटी में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और जैविक विविधिता का अनुपम खजाना है। यहां कैंङ्क्षपग, ट्रैङ्क्षकग, फिङ्क्षशग, रिवर क्राङ्क्षसग, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाया जा रहा है। चप्पे-चप्पे में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मंडी जिले की पराशर व बरोट वैली में भी वीवीआइपी व पर्यटकों का तांता लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी