नगर निगम पालमपुर की मतदाता सूची तैयार

नगर निगम पालमपुर में मतदाता सूची के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 09:07 PM (IST)
नगर निगम पालमपुर की मतदाता सूची तैयार
नगर निगम पालमपुर की मतदाता सूची तैयार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : नगर निगम पालमपुर में मतदाता सूची के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। संशय न रहे, इसके लिए मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। यह बात एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के चुनाव मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित हैं। मतदाता सूची मिनी सचिवालय, नगर निगम कार्यालय व सभी बीएलओ को उपलब्ध करवा दी है। मतदाता सूची संबंधित वार्ड में पटवारी को भी दी जाएगी। दिसंबर 2020 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी। नगर निगम में अब तक 32000 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनावों तक यह आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव की सूची राष्ट्रीय स्तर चुनाव आयोग तैयार करता है, जबकि पंचायतीराज चुनाव की प्रदेश स्तर चुनाव आयोग तैयार करता है। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि लोकसभा व विधानसभा की सूची में नाम है तो पंचायतीराज चुनावों में भी होगा। नगर निगम में बाहर से बसे लोगों के लिए अपना मत शिफ्ट करने की व्यवस्था है लेकिन पंचायतीराज चुनावों के कारण इस बार यह संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज चुनाव के लिए उपमंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचरुखी व भवारना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व पालमपुर में एसडीएम कार्यालय के तहत दो स्ट्रांग रूम स्थापित कर दिए हैं। सुरक्षा के प्रबंधों को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी