मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर आज से चलेगी लग्जरी बस

संवाद सहयोगी धर्मशाला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का धर्मशाला डिपो 10 अगस्त से मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर लग्जरी बस सेवा शुरू करेगा। यह बस मैक्लोडगंज से सायं 5.35 बजे चलेगी और सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन रात 8.50 बजे दिल्ली से मैक्लोडगंज के लिए लौटेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 04:00 AM (IST)
मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर आज से चलेगी लग्जरी बस
मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर आज से चलेगी लग्जरी बस

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का धर्मशाला डिपो 10 अगस्त से मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर लग्जरी बस सेवा शुरू करेगा। यह बस मैक्लोडगंज से सायं 5.35 बजे चलेगी और सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन रात 8.50 बजे दिल्ली से मैक्लोडगंज के लिए लौटेगी।

अभी तक अंतरराज्यीय रूट पर कोई भी लग्जरी बस सेवा नहीं थी। इस बाबत परिवहन निगम ने आनलाइन बुकिग शुरू कर दी है। साथ ही मैक्लोडगंज, धर्मशाला व कांगड़ा में काउंटर भी स्थापित कर दिए हैं और यहां से यात्री सीट के लिए बुकिग करवा सकते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि धर्मशाला-शिमला रूट पर भी निगम टेंपो ट्रैवलर चलाएगा। टेंपो ट्रैवलर धर्मशाला से सुबह पांच बजे चलेगा और कांगड़ा से 5.40 बजे शिमला के लिए रवाना होगा। शिमला से इसी दिन शाम 4.40 बजे धर्मशाला लौटेगा। धर्मशाला डिपो धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट की साधारण बस सेवा को श्रीगंगानगर तक शुरू कर चुका है। यह बस सायं 4.10 बजे धर्मशाला और 4.55 बजे कांगड़ा से गंगानगर के लिए रवाना हो रही है। अगले दिन गंगानगर से सायं 7.40 बजे धर्मशाला लौट रही है। डिपो के करीब 45 स्थानीय रूट चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी