विवेकानंद अस्पताल में डॉ. मनदीप बतौर यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

दिल्ली व चड़ीगढ जैसे बडे़ शहरों के नाम कमा चुके यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनदीप, अब विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं 30 ¨सतबर से 3 अक्टूबर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:04 PM (IST)
विवेकानंद अस्पताल में डॉ. मनदीप बतौर यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
विवेकानंद अस्पताल में डॉ. मनदीप बतौर यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

संवाद सहयोगी, पालमपुर : दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे बडे़ शहरों के नाम कमा चुके यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनदीप, अब विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से सेवाएं देंगे। स्पेशल ओपीडी में यूरोलॉजी, मूत्र रोगों, किडनी की पथरी, यूरेटर की पथरी, मूत्र नलिका में फंसी पथरी, प्रोस्टेट इत्यादि सभी तरह की मूत्र रोगों से संबंधित मरीजों का एडवांस लैप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक विधि से इलाज किया जाएगा। विवेकानंद अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में लगातार किडनी की पथरी, यूरेटर की पथरी एवं प्रोस्टेट के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी के मद्देनजर यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप ने विवेकानंद अस्पताल में सेवाएं देने का फैसला लिया। यूरोलॉजी की इस विशेष ओपीडी की अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9817786177 पर संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी