लदौड़ी के वीएस पठानिया बने तटरक्षक बल मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

नूरपुर की लदौड़ी पंचायत के निवासी वीरेंद्र सिंह पठानिया को रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया है। पठानिया की नियुक्ति का आदेश सरकार ने बीते दिन जारी किया था और वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:35 PM (IST)
लदौड़ी के वीएस पठानिया बने तटरक्षक बल मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार
वीरेंद्र सिंह पठानिया को दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया है।

नूरपुर,संवाद सहयोगी। नूरपुर की लदौड़ी पंचायत के निवासी वीरेंद्र सिंह पठानिया को रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया है। पठानिया की नियुक्ति का आदेश सरकार ने बीते दिन जारी किया था और वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। पठानिया की नियुक्ति की खबर मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

भारतीय तटरक्षक मुख्यालय में पिछले अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर यह पद महीनों से खाली पड़ा था। पठानिया वर्तमान में विशाखापत्तनम में फोर्स के ईस्टर्न सीबोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे। उन्होंने पिछले साढ़े तीन दशकों में विभिन्न कार्यों में संगठन की सेवा की है। वह नई दिल्ली में आईसीजी मुख्यालय में उप महानिदेशक नीति और योजनाओं का प्रभार भी संभाल चुके हैं।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं पठानिया

वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे वीरेंद्र सिंह पठानिया एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। पठानिया ने यूएस कोस्ट गार्ड से खोज और बचाव और बंदरगाह संचालन में भी विशेषज्ञता हासिल की है।

वीरेंद्र सिंह पठानिया के पिता स्व. जसवंत सिंह पठानिया स्कैडन लीडर के पद से सेवानिवृत हुए थे। तीन बहनों के भाई वीरेंद्र सिंह पठानिया का लक्ष्य शुरू से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का रहा है। नूरपुर की लदौड़ी पंचायत में बहुत ही ज्यादा लोग सेना में है व कई सेवानिवृत सैन्य अधिकारी लदौड़ी गांव से है। स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री राकेश पठानिया का भी पैतृक गांव लदौड़ी है व उनके पिता स्व. काहण सिंह पठानिया सेना में कर्नल के पद पर सेवानिवृत हुए थे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि इलाके के लिए यह गर्व की बात है कि लदौड़ी गांव के वीरेंद्र सिंह पठानिया इस माह तटरक्षक बल मुख्यालय दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जब वीरेंद्र सिंह पठानिया अपने गांव आएंगे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी