वीरेंद्र कंवर बोले, घंडावल में बनाया जाएगा खेल मैदान

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घंडावल गांव में श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जल्द खेल मैदान बनाया जाएगा। युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे युवा शक्ति ऊर्जा पूरी तरह से खेलों में लगा सकेगी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:34 PM (IST)
वीरेंद्र कंवर बोले, घंडावल में बनाया जाएगा खेल मैदान
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि घंडावल में खेल मैदान बनाया जाएगा । जागरण आर्काइव

ऊना, जागरण संवाददाता। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घंडावल गांव में श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जल्द खेल मैदान बनाया जाएगा। युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे युवा शक्ति अपनी ऊर्जा पूरी तरह से खेलों में लगा सकेगी। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये की मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है। इस खेल मैदान के बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि खेलें हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास करती हैं, बल्कि इनसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बल मिलता है। जिला में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और जिला के खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा के झंडे गाढ़ रहे हैं। आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन पर ही देश की उन्नति व विकास निर्भर करता है। बच्चों को अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करना चाहिए। नशों से दूर रहकर खेल गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार खेल गतिविधियों के साथ युवाओं को राष्ट्रीय निर्माण कार्यक्रमों मे सम्मिलित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। जयराम सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा खेल मैदान निर्मित किया जा रहा है तथा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में तीन फीसद कोटा भी निर्धारित किया गया है।

ङ्क्षचतपूर्णी भाजपा ने चुरूडू में लगाया चिकित्सा जांच शिविर

भाजपा मंडल ङ्क्षचतपूर्णी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को चुरुडू में चिकित्सा जांच शिविर लगाया। शिविर में बुजुर्गों का रक्तचाप व मधुमेह का स्तर जांचकर मुफ्त में दवा बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर में आए लोगों को फल भी बांटे। इस अवसर परा दिनेश शर्मा, जयदेव खट्टा, कुलदीप, संजीव ठाकुर, चनन ङ्क्षसह, जसङ्क्षवदर ङ्क्षबदु, राम स्वरूप, मलकियत ङ्क्षसह व संजीव कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी