अर्जुन सिंह का भाली के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए किया धन्यवाद

जवाली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाली के भनियाड़ वार्ड के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने पर विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया। पहले भी कई सरकारें आई और गई पर हमारी बात की सुनवाई नहीं हुई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:00 PM (IST)
अर्जुन सिंह का भाली के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए किया धन्यवाद
भनियाड़ वार्ड के सदस्यों ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने पर विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया।

कोटला, जेएनएन। जवाली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाली के भनियाड़ वार्ड के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने पर विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया। स्थानीय निवासी पवन शर्मा ने बताया की पहले भी कई सरकारें आई और गई पर हमारी बात की सुनवाई नहीं हुई।

परंतु जब हम सब ग्रामीणों ने अपनी समस्या को जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के समक्ष रखा तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को कार्य निपटाने के आदेश दिए। जिसे लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को यह कार्य दिसंबर में अवार्ड कर दिया गया था, परंजु आदर्श आचार सहिंता लागू होने के कारण यह कार्य अब शुरू हुआ है। जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों में अत्यंत खुशी की लहर है। जिस कारण सभी ने विधायक का धन्यवाद किया व इसके साथ लोक निर्माण विभाग का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर तिलक शर्मा ,अजय धीमान ,भुवनेश ,हरबंस पूर्व वार्ड सदस्य व असंख्य नारी शक्ति मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी