लबीपटियां में शिवलिंग खंडित करने के आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर विहिप ने किया रोष-प्रदर्शन

इंदौरा के साथ लगते गांव लबीपटियां में कुछ दिन पहले खंडित गए शिवङ्क्षलग व एक वर्ष पहले इंदौरा के ही कुडसां गांव में तोड़े गए वैष्णो देवी के मंदिर के आरोपितों पर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई न किए जाने को लेकर शुक्रवार को विहिप ने रोष प्रदर्शन किया।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:40 PM (IST)
लबीपटियां में शिवलिंग खंडित करने के आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर विहिप ने किया रोष-प्रदर्शन
इंदौरा में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। जागरण

इंदौरा, संवाद सूत्र। इंदौरा के साथ लगते गांव लबीपटियां में कुछ दिन पहले खंडित गए शिवङ्क्षलग व एक वर्ष पहले इंदौरा के ही कुडसां गांव में तोड़े गए वैष्णो देवी के मंदिर के आरोपितों पर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई न किए जाने को लेकर शुक्रवार को विश्व ङ्क्षहदू परिषद ने रोष प्रदर्शन किया।

रोष प्रदर्शन पर उतरे लोगों का कहना था कि दो घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक आरोपितों के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इस अवसर पर विहिप के विभाग अध्यक्ष उदय पठानिया ने कहा कि एक समुदाय विशेष द्वारा धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले जिला चंबा में भी इसी समुदाय द्वारा एक ङ्क्षहदू परिवार को निशाना बनाकर उसका घर तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम पिछले कुछ समय से शांतिप्रिय तरीके से इनके खिलाफ आंदोलनरत हैं। इस दौरान प्रशासन को एक ज्ञापन भी देकर पूरे मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

वहीं, विश्व ङ्क्षहदू परिषद के विभाग महामंत्री सुनील दत्त, प्रदेश संयोजक बजरंग दल हिमाचल प्रदेश सभ्य लोहटिया, प्रधान ब्राह्मण कल्याण सभा मंडल इंदौरा पंकज शर्मा व प्रधान कृष्णा रामलीला क्लब इंदौरा उमाकांत सूदन ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वह हर जिला में आंदोलन का बिगुल भी बजा देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।

पीस मील कर्मचारियों ने सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप

हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत पीस मील कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। पीस मील कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन को दो टूक शब्दों में कहा है कि पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के लिए पुरानी पालिसी को बहाल किया जाए। अन्यथा तीन अगस्त को प्रदेश भर के पीस मील कर्मचारी शिमला स्थित निगम प्रबंधन मुख्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तब प्रदेश भर में टूल डाउन हड़ताल की जाएगी।

शुक्रवार को मंडलीय व क्षेत्रीय कार्यशाला के पीस मील कर्मचारियों ने गेट मीङ्क्षटग का आयोजन किया। इस मौके पर पीस मील कर्मचारियों ने कहा कि निगम में चालक परिचालक व अन्य पदों पर धड़ाधड़ नियुक्तियां अनुबंध आधार पर की जा रही है। पीस मील कर्मचारियों को नौ साल के बाद भी अनुबंध पर नहीं लाया गया है। इससे पीस मील कर्मचारियों में रोष है। मंडी इकाई के प्रधान राज कृष्ण ने बताया कि पुरानी पालिसी के तहत आइटीआइ होल्डर्स को पांच साल तथा नान आइटीआइ होल्डर्स को छह साल में अनुबंध पर लाया जाता था। लेकिन निगम में इस पालिसी को बंद कर दिया गया है। अब सीधे अनुबंध पर नियुक्तियां की जा रही है।

chat bot
आपका साथी