11 दिन बाद बारालाचा दर्रे से आर पार हुए वाहन, बीआरओ ने आधी रात हिमस्खलन को हटाकर बहाल किया मार्ग

बारालाचा दर्रे के दोनों ओर 11 दिनों से फंसे लोगों व वाहन चालकों को राहत मिल गई है। बीआरओ ने सूरजताल में आए हिमस्खलन को हटाकर आधी रात को सड़क बहाल की। मार्ग बहाल होते ही दारचा व सरचू की ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:51 AM (IST)
11 दिन बाद बारालाचा दर्रे से आर पार हुए वाहन, बीआरओ ने आधी रात हिमस्खलन को हटाकर बहाल किया मार्ग
बारालाचा दर्रे के दोनों ओर 11 दिनों से फंसे लोगों व वाहन चालकों को राहत मिल गई है।

जसवंत ठाकुर, मनाली। बारालाचा दर्रे के दोनों ओर 11 दिनों से फंसे लोगों व वाहन चालकों को राहत मिल गई है। बीआरओ ने सूरजताल में आए हिमस्खलन को हटाकर आधी रात को सड़क बहाल की। मार्ग बहाल होते ही दारचा व सरचू की ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 

बर्फबारी से पांच अप्रैल को मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ ने 13अप्रैल की रात बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़कर सड़क बहाल कर दी थी लेकिन 14 अप्रैल को सुबह सूरजताल के पास हिमस्खलन हो गया। लेकिन अब बीआरओ ने मार्ग बहाल कर 11 दिनों से दारचा, सरचू व उपसी में इंतजार कर रहे वाहन चालकों सहित सभी लोगों को राहत मिल गई है। बुधवार को लेह के उपसी से 46 वाहनों का काफिला रात को सरचू रुका था। सरचू में 17 आर्मी के वाहन पहले से ही रुके हुए हैं। सभी वाहन आज बारालाचा दर्रा पार कर मनाली आए।

आर्मी के वाहनों ने सबसे पहले पार किया बारालाचा दर्रा

आर्मी के वाहन सबसे पहले आर पार हुए। सुबह छः बजे सरचू से रवाना हुए और बारालाचा दर्रा पार कर दारचा पहुंचे। दूसरे वाहन सात बजे रवाना हुए। सुबह के समय सरचू की ओर से जबकि 11 बजे के बाद दारचा की ओर से वाहन रवाना होंगे।

पर्यटकों को अभी करना होगा इंतजार

बीआरओ ने मनाली लेह मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल कर लिया है लेकिन बारालाचा में सड़क के दोनों ओर लगे बर्फ के ढेर से रास्ता वनवे है। इसलिये अभी पर्यटकों को आने जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पर्यटक वाहनों सहित मोटरसाइकिल वालों को भी दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीम होगी। बीआरओ द्वारा सड़क की हालत बेहतर बनाने के बाद ही पर्यटक इस मार्ग पर सफर कर सकेंगे।

दवाइयां व जरूरी सामान साथ रखना होगा

मौसम के रुख को देखते हुए व बारालाचा दर्रे में अचानक होने वाली बर्फ बारी को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन ने लेह जाने व लाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों से आग्रह किया है कि वो अपने साथ दवाइयां, खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े व पानी अपने साथ रखें। ताकि अचानक बर्फ बारी से सड़क होने की सूरत में परेशानी न हो।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि बीआरओ ने आधीरात को मार्ग बहाल कर लिया है। उन्होने बताया कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उन्होने कहा कि सुबह के समय लेह की ओर से वाहन आए जबकि 11 बजे के बाद दारचा की ओर से वाहन लेह रवाना होंगे। लेह जाने के लिए दारचा में वाहनों का काफिला तैयार हो गया है। वाहन सुबह के समय सरचू से जबकि 11 बजे के बाद दारचा की ओर से रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी