कल कांगड़ा में निकलेगी बाल्‍मीकि की शोभायात्रा, 20 को कलाकार देंगे प्रस्‍तुतियां

बाल्मीकि सभा भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा व झांकियां सोमवार को निकालने जा रही है। 19 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ तो 20 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिमाचल के गायक कुमार साहिल सोनम चौधरी गौरव कौंडल व पंजाब के शादिल सलीम अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:58 AM (IST)
कल कांगड़ा में निकलेगी बाल्‍मीकि की शोभायात्रा, 20 को कलाकार देंगे प्रस्‍तुतियां
कांगड़ा में बाल्‍मीकि की शोभायात्रा 18 को निकलेगी।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। बाल्मीकि सभा भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा व झांकियां सोमवार को निकालने जा रही है। 19 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ तो 20 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल के गायक कुमार साहिल, सोनम चौधरी, गौरव कौंडल व पंजाब के शादिल सलीम अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान किरण कुमार सहोत्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान बाल्मीकि प्रकट उत्सव कांगड़ा शहर में बड़ी धूमधाम से जिला स्तर पर मनाया जा रहा है। इसमें 18 अक्टूबर को कांगड़ा शहर में भव्य शोभायात्रा व झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस दौरान शहर के कई गणमान्य व्यक्ति व जिला कांगड़ा की 15 बाल्मीकि सभाएं उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया कि सायं सात बजे से गुरद्वारा सिंह सभा कांगड़ा में अटूट लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।

19 अक्टूबर सुबह नौ बजे अखंड रामायण पाठ रखा गया है जो लगातार 24 घंटे चलेगा, जबकि 20 अक्टूबर को भगवान बाल्मीकि प्रकट उत्सव के दिन भगवान बाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ, सुबह नौ बजे झंडा रस्म दोपहर 12:00 बजे से अटूट लंगर व सायं 7:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें हिमाचल के रहने वाले कुमार साहिल, सोनम चौधरी, गौरव कौंडल व पंजाब से पंजाबी प्लेबैक सिंगर शादिल सलीम (मास्टर सलीम का बेटा) भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्‍होंने बताया कि इस इंटरनेट के जमाने में भी भावी पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता से जोड़े रखना बहुत जरूरी है। इसलिए इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में युवा पीढ़ी प्राचीन सभ्‍यता व संस्‍क1ति को भूलती जा रही है। इन कार्यक्रमों के आयोजन से उन्‍हें इसे जानने का मौका मिलेगा व इसकी ओर आकर्षित भी होंगे। उन्‍होंने कहा कि बाल्‍मीकि सभा हर साल इस आयोजन को बड़ी धूमधाम से करती है।

chat bot
आपका साथी